फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coca Cola Secretary Arrested With Three Associates Tried Selling Secrets To Pepsi

USA: कोका-कोला की सचिव तीन साथियों के साथ गिरफ्तार, पेप्सी को करोड़ों में बेचने वाली थी गुप्त जानकारी

Mon, 14 Oct 2024 08:48 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 14 Oct 2024 08:48 AM IST
सार

जोया विलियम्स ने अपने दो अन्य साथी इब्राहिम डिमसन और एडमंड दुहनी के साथ मिलकर कोका-कोला की चोरी की गई जानकारी को 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (12.6 करोड़ रुपये) की भारी कीमत पर बेचने की साजिश रची थी।

विज्ञापन
Coca Cola Secretary Arrested With Three Associates Tried Selling Secrets To Pepsi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

कोका-कोला के वैश्विक मुख्यालय में सचिव को पेप्सी को एक नए उत्पाद के बेहद गोपनीय व्यापार जानकारी बेचने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक जोया विलियम्स ने अपने साथियों इब्राहिम डिमसन और एडमंड दुहनी के साथ मिलकर कोका-कोला की चोरी की गई जानकारी को 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (12.6 करोड़ रुपये) की भारी कीमत पर बेचने की साजिश रची। हालांकि, ये साजिश तब नाकाम हो गई जब पेप्सी ने मौके का फायदा उठाने के बजाय कोका-कोला और एफबीआई को इस अवैध डील की सूचना दे दी।
विज्ञापन


FBI ने ऐसे किया डील का भंडाफोड़
बता दें कि कोका-कोला के वैश्विक ब्रांड निदेशक के सहायक के रूप में काम करने वाली जोया विलियम्स को एक नए गुप्त उत्पाद वाली शीशी चुराने और बेचने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया था। एफबीआई ने एक गुप्त ऑपरेशन में अपराधियों को पकड़ने के लिए पेप्सी के अधिकारियों के रूप में काम किया। इस सबके दौरान जोया विलियम्स के सहयोगी इब्राहिम डिमसन ने कोका-कोला के गोपनीय दस्तावेज और शीशी को $30,000 के बदले में सौंप दिया, जिसे एक पीले रंग की गर्ल स्काउट कुकी बॉक्स के अंदर छिपाया गया था। ये अंडरकवर ऑपरेशन जोया विलियम्स और उसके साथियों की गिरफ्तारी के साथ हुआ, जो उनके अवैध सौदे के पूरा होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन


पेप्सी के फैसले की जमकर की गई प्रशंसा
वहीं इस मामले के खुलासे के बाद सरकारी वकील डेविड नहमियास ने पेप्सी के फैसले की प्रशंसा की। एक समाचार पत्र के अनुसार, उन्होंने कहा, उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि व्यापार की गुप्त जानकारी व्यापार करने वाले समुदाय में सभी के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्हें एहसास है कि अगर उनके गुप्त व्यापार जानकारियों का उल्लंघन किया जाता है, तो वे सभी पीड़ित होते हैं, बाजार पीड़ित होता है और पूरा व्यवसाय इससे प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोया विलियम्स और उनके साथियों पर अवैध रूप से व्यापार रहस्य चुराने और बेचने का आरोप है। जोया विलियम्स पर अवैध रूप से व्यापार रहस्य चुराने और बेचने का आरोप लगाया गया था। उन पर एक झूठे नाम से पेप्सी को एक पत्र लिखने का आरोप है, जिसमें उन्होंने कोक के आंतरिक दस्तावेजों और शीशी के लिए 10,000 अमेरिकी डॉलर (8,41,373 रुपये) की मांग की थी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed