फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coast Chapter of the Bihar Foundation launched in New York, Initiative to connect migrants with the state

अमेरिका : बिहार फाउंडेशन का ईस्ट कोस्ट चैप्टर न्यूयॉर्क में शुरू, प्रवासियों को राज्य से जोड़ने की पहल

Tue, 19 Apr 2022 08:50 AM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 19 Apr 2022 08:50 AM IST
सार

बिहार फाउंडेशन बिहार सरकार का प्रवासी प्रकोष्ठ है। इसके अध्यक्ष बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद हैं। इसका उद्देश्य राज्य के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास में सभी हितधारकों के बीच संबंधों को मजबूत कर उन्हें नया रूप देना है। 

विज्ञापन
Coast Chapter of the Bihar Foundation launched in New York, Initiative to connect migrants with the state
उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के प्रवासी भारतीयों को बिहार से जोड़ने के उद्देश्य से बिहार फाउंडेशन का ईस्ट कोस्ट चैप्टर न्यूयॉर्क में शुरू किया गया।

विज्ञापन


बिहार फाउंडेशन बिहार सरकार का प्रवासी प्रकोष्ठ है। इसके अध्यक्ष बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद हैं। इसका उद्देश्य राज्य के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास में सभी हितधारकों के बीच संबंधों को मजबूत कर उन्हें नया रूप देना है। अनिवासी बिहारियों (एनआरबी) और बिहार राज्य और इसकी विभिन्न एजेंसियों के बीच निरंतर संचार और बातचीत की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए एक मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन


फाउंडेशन (ईस्ट कोस्ट चैप्टर) के अमेरिका में भारतीय संगठनों के महासंघ के पूर्व अध्यक्ष आलोक कुमार अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने एक बयान में कहा कि बिहार फाउंडेशन यूएसए (ईस्ट कोस्ट चैप्टर) की कोर कमेटी की रविवार को बैठक हुई। इसमें बिहार फाउंडेशन यूएसए एनआरबी और बिहार सरकार और इसकी विभिन्न एजेंसियों के बीच निरंतर संपर्क और बातचीत की सुविधा के लिए एक लोकप्रिय मंच के रूप में विकसित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल फरवरी में फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'जमीनी बातें' पहल ने सैकड़ों एनआरबी को उनके भूमि संबंधी विवादों को सुलझाने में मदद की है। सदस्यों ने बिहार में विभिन्न विकासात्मक और गैर-लाभकारी गतिविधियों पर भी चर्चा की। फाउंडेशन जल्द ही अमेरिका आधारित विशेषज्ञों से कॉलेज के छात्रों को मुफ्त परामर्श प्रदान करने के लिए एक प्रोजेक्ट शुरू कर रहा है। कुमार ने कहा कि यह पहल छात्रों को शीर्ष आईटी कंपनियों में नौकरी सुरक्षित करने और उत्कृष्ट करियर विकल्प बनाने में मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed