{"_id":"5e8ed5f38ebc3e72ba3130ab","slug":"cnn-poll-majority-of-americans-now-say-the-federal-government-has-done-a-poor-job-of-preventing-coronavirus-spread","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के कारण अमेरिकी नागरिकों में कम हुआ ट्रंप प्रशासन के प्रति भरोसाः सर्वे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना के कारण अमेरिकी नागरिकों में कम हुआ ट्रंप प्रशासन के प्रति भरोसाः सर्वे
Thu, 09 Apr 2020 03:22 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 09 Apr 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
Donald trump
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सर्वे में दावा किया गया है कि अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले और लगातार हो रही मौत की वजह से लोगों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन का भरोसा कम हुआ है। सीएनएन द्वारा एसएसआरस के जरिए देशभर में कराए सर्वे के ताजे आंकड़े यह बता रहे हैं।
विज्ञापन
सर्वे में 55 प्रतिशत अमेरिकी नागरिकों का कहना है कि कोरोना के संक्रमण से निपटने की दिशा में ट्रंप सरकार ने बेहतर काम नहीं किया है। इनका यह भी मानना है कि सरकार इस संक्रमण को रोकने के लिए और भी बेहतर फैसले कर सकती थी।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले ट्रंप प्रशासन को लेकर ऐसा मानने वाले सिर्फ 47 प्रतिशत लोग थे। वहीं 80 प्रतिशत लोगों का मानना है कि देश में महामारी से हालात बहुत खराब हैं। 37 फीसदी लोगों का कहना है कि वे पिछले कुछ दिनों में कोरोनो वायरस को लेकर अधिक चिंतित हुए हैं।
विज्ञापन
जबकि पांच प्रतिशत लोग ऐसे भी हैं, जो मानते हैं कि उन्हें इस महामारी से कोई डर नहीं लगता है। अमेरिका में हर पांच में से एक व्यक्ति (22 प्रतिशत) का कहना है कि वे ऐसे व्यक्ति को जानते हैं, जो कोरोना वायरस से संक्रमित है।
सर्वे में शामिल 46 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि उन्हें डर है कि वे खुद या उनके परिवार का कोई सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित ना हो जाए। 69 प्रतिशत लोगों का कहना है कि इलाज के लिए जरूरी व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) और अन्य मेडिकल सामग्री की कमी को दूर करने के लिए अभी ज्यादा काम किए जाने की जरूरत है।