फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Clogged Toilets Force Austrian Airlines Plane To Return

Austrian Airlines: ऑस्ट्रियन एयरलाइंस का विमान बीच रास्ते से लौटने के लिए हुआ मजबूर, यह थी वजह

Wed, 19 Apr 2023 12:41 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वियना।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वियना। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 19 Apr 2023 12:41 PM IST
सार

ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण शौचालयों को ठीक से फ्लश नहीं किया जा सका, जिसके बाद चालक दल ने वापस लौटने का फैसला किया।

विज्ञापन
Clogged Toilets Force Austrian Airlines Plane To Return
ऑस्ट्रियन एयरलाइंस का विमान (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रियन एयरलाइंस के एक विमान को वियना से न्यूयॉर्क की उड़ान के बीच दो घंटे वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। सोमवार को बोइंग 777 की वियना से न्यूयॉर्क की उड़ान में करीब 300 लोग सवार थे और उनकी यात्रा आठ घंटे में पूरी होने वाली थी, लेकिन विमान को दो घंटे बाद ही वापस लौटना पड़ा क्योंकि विमान में मौजूद आठ में से पांच शौचालय ठीक से काम नहीं कर रहे थे।

विज्ञापन


ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि तकनीकी समस्या के कारण शौचालयों को ठीक से फ्लश नहीं किया जा सका, जिसके बाद चालक दल ने वापस लौटने का फैसला किया। प्रवक्ता ने कहा कि जहां तक मुझे जानकारी है, ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की उड़ान में ऐसी समस्या पहले कभी नहीं आई थी। प्रवक्ता ने कहा कि विमान के शौचालय को अब ठीक कर लिया गया है और सेवा में वापस आ गया है। वापस लौटने के बाद प्रभावित यात्रियों को अन्य विमानों से उनके गंतव्य को भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed