फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Climate change has caused severe drought in Amazon region

चिंताजनक: जलवायु परिवर्तन से पैदा हुआ अमेजन का गंभीर सूखा; इसमें दुनिया के कुल ताजे पानी का 20 प्रतिशत मौजूद

Mon, 23 Oct 2023 05:03 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,ब्राजीलिया/ नई दिल्ली।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,ब्राजीलिया/ नई दिल्ली। Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 23 Oct 2023 05:03 AM IST
सार

ब्राजील सरकार के प्राकृतिक आपदा निगरानी और चेतावनी केंद्र सेमाडेन (सीईएमएडीईएन)के पूर्वानुमान के अनुसार इस साल यह रिकॉर्ड गंभीर सूखे से पीड़ित है जो अप्रैल 2024 या और आगे तक बढ़ सकता है। यदि इससे आगे बढ़ा तो स्थिति सचमुच अकल्पनीय और विकराल हो सकती है।

विज्ञापन
Climate change has caused severe drought in Amazon region
अमेजन नदी - फोटो : Social media

विस्तार

ब्राजील के ताजा भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, अमेजन वर्षावन जिसे प्रायः 'पृथ्वी के फेफड़े' कहा जाता है वर्तमान में एक अप्रत्याशित और गंभीर सूखे का सामना कर रहे हैं। अल नीनो और जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन्न यह पर्यावरणीय संकट पांच देशों के निवासियों के जीवन में अत्यधिक व्यवधान उत्पन्न कर रहा है, जिससे संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित हो रहा है।अमेजन नदी में दुनिया के कुल ताजे पानी का 20 प्रतिशत मौजूद है, लेकिन इस समय इस क्षेत्र के अधिकांश घरों के नलों में पानी नहीं है।

विज्ञापन


स्थिति के और विकराल होने की आशंका
ब्राजील सरकार के प्राकृतिक आपदा निगरानी और चेतावनी केंद्र सेमाडेन (सीईएमएडीईएन)के पूर्वानुमान के अनुसार इस साल यह रिकॉर्ड गंभीर सूखे से पीड़ित है जो अप्रैल 2024 या और आगे तक बढ़ सकता है। यदि इससे आगे बढ़ा तो स्थिति सचमुच अकल्पनीय और विकराल हो सकती है। अमेजन दक्षिण अमेरिका से होकर बहने वाली विशाल नदी है। आयतन के हिसाब से यह विश्व की सबसे बड़ी और लम्बाई के हिसाब से दूसरी नदी है। यह ब्राजील, पेरु, बोलविया, कोलम्बिया तथा इक्वाडोर से होकर बहती है। यह लाखों के लिए पानी का मुख्य स्रोत और आजीविका का साधन है।
विज्ञापन


कई सहायक नदियां सूख गईं
ब्राजील के भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण की एक आपातकालीन बुलेटिन के अनुसार, कई देशों में अमेजन नदी की कई सहायक नदियां सूखे का शिकार हो गई हैं, जिनका प्रवाह 102 वर्षों में ऐतिहासिक औसत से कम है। अमेजन के के मुख्य प्रवाह में जल स्तर प्रतिदिन लगभग 13 से 14 सेमी गिर रहा है जो सामान्य से काफी नीचे माना जाता है। नदियों और झरनों के लुप्त होने से परिदृश्य पूरी तरह से बदल गया है। अटलांटिक की असामान्य गर्मी ने मुख्य रूप से क्षेत्र की नदियों को सूखने में योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्षावन व जैवविविधता भी बुरी तरह प्रभावित
सूखे ने वर्षावन की जैवविविधता और वन्य जीवन को भी प्रभावित किया है। सैकड़ों मछलियां और अमेजन रिवर डॉल्फिन जिन्हें बोटो या पिंक डॉल्फिन भी कहा जाता है, मृत पाए गए हैं। उनके सड़े-गले शव जल को प्रदूषित करते हैं। कई जानवर भी भूख और प्यास से पीड़ित हैं, क्योंकि उनके आवास तथा भोजन स्रोत में कमी देखी जा रही है। ये विशाल उष्णकटिबंधीय वर्षावन जो उत्तरी दक्षिण अमेरिका में अमेजन नदी और इसकी सहायक नदियों के जल निकासी बेसिन में मौजूद हैं तथा कुल 60 लाख वर्ग किमी क्षेत्र को कवर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed