फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Climate change effects increasing global warming threatens Greenland ice sheet

पर्यावरण की चिंता: ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने से ग्रीनलैंड में बर्फ की चादर को खतरा

Wed, 25 Aug 2021 06:15 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, नुक
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, नुक Published by: देव कश्यप Updated Wed, 25 Aug 2021 06:15 AM IST
सार

  • ग्रीनलैंड में बारिश का होना इस बात का संकेत है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी बर्फ की चादर को बढ़ते हुए वैश्विक तापमान से कितना खतरा है

विज्ञापन
Climate change effects increasing global warming threatens Greenland ice sheet
ग्रीनलैंड की सबसे ऊंची चोटी पर पहली बार दर्ज की गई बारिश। - फोटो : NSF/Social Media

विस्तार

ग्रीनलैंड की बर्फ की चादर में सबसे ऊंचे स्थान पर पहली बार बारिश हुई है। वैज्ञानिकों का मानना है कि कई घंटों तक हुई इस बारिश का कारण जलवायु परिवर्तन है। अमेरिकी स्नो एंड आइस डाटा केंद्र  के मुताबिक 14 अगस्त को बर्फ में 3,000 मीटर से भी ज्यादा की ऊंचाई पर यह बारिश हुई। इन्हें बुरा संकेत माना जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि बारिश के होने के लिए तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से ऊपर या बस थोड़ा सा नीचे होना चाहिए। ग्रीनलैंड में बारिश का होना इस बात का संकेत है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी बर्फ की चादर को बढ़ते हुए वैश्विक तापमान से कितना खतरा है। डेनिश मीटियोरोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता मार्टिन स्टेंडल का कहना  है, यह एक दुर्लभ घटना है क्योंकि मुमकिन है कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ हो। संभव है कि यह ग्लोबल वॉर्मिंग का एक संकेत हो।
विज्ञापन


शोधकर्ता मार्टिन स्टेंडल ने बताया कि पिछले 2,000 सालों में बर्फ की चादर पर सिर्फ नौ बार तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर बढ़ा है। उन्होंने कहा, हमने जो बारिश हमने देखी है वह और भी ज्यादा असाधारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फ पर बारिश बुरे संकेत
पानी ना सिर्फ बर्फ के मुकाबले गर्म होता है, बल्कि वह गहरे रंग का भी होता है। इस वजह से वह सूरज की रोशनी को प्रतिबिंबित करने की जगह उसे ज्यादा सोख लेता है। कोलंबिया विवि की ग्लेशियोलॉजिस्ट इन्द्राणी दास का कहना है, यह बर्फ की चादर के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed