फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Climate activist Greta Thunberg detained during demonstration in the Netherlands

Netherlands: जीवाश्म ईंधन सब्सिडी के खिलाफ ग्रेटा थनबर्ग का प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में

Sun, 07 Apr 2024 09:10 AM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, द हेग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, द हेग Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 07 Apr 2024 09:10 AM IST
सार

पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने जीवाश्म ईंधन सब्सिडी को लेकर नीदरलैंड में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उन पर कार्रवाई की। 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से ग्रेटा थनबर्ग एक थी।

विज्ञापन
Climate activist Greta Thunberg detained during demonstration in the Netherlands
नीदरलैंड में प्रदर्शन के दौरान पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को हिरासत में लेती पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जीवाश्म ईंधन सब्सिडी के विरोध में नीदरलैंड में एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को दो बार हिरासत में लिया था। शनिवार को ग्रेटा थनबर्ग के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन के दौरान प्रमुख सड़कों को अवरुद्ध किया गया था, जिसके चलते पुलिस ने उन पर कार्रवाई की थी। 
विज्ञापन


तकरीबन 400 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक, शनिवार को प्रदर्शन के दौरान 400 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें 12 लोगों को उकसाने के आरोप में बंदी बनाया गया है। हालांकि पर्यावरण कार्यकर्ता को ग्रेटा थनबर्ग को बाद में रिहा कर दिया गया था। नीदरलैंड के हेग शहर की ओर जाने वाले प्रमुख सड़क को बाधित करने की कोशिश करने वाले लोगों में 21 वर्षीय स्वीडिश कार्यकर्ता को पहले ही स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, हालांकि थोड़े समय बाद उन्हें भी रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान दो बार हिरासत में लिया गया ग्रेटा थनबर्ग को
प्रदर्शन के दौरान पहली बार हिरासत में लिए जाने कुछ समय बाद थनबर्ग को छोड़ दिया था। बाद में फिर से वह अपने सहयोगियों के साथ प्रदर्शन में शामिल हो गए। इस दौरान रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली एक अन्य सड़क को बाधित किया गया। जिसके बाद पुलिस ने फिर से ग्रेटा थनबर्ग को हिरासत में ले लिया, उन्हे पुलिस बैन ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवाश्म ईंधन सब्सिडी को लेकर सड़क पर प्रदर्शन
गौरतलब है कि पर्यावरण समूह एक्सटिंक्शन रिबेलियन(एक्सआर) ने जून में जीवाश्म ईंधन सब्सिडी के संबंध में एक चर्चा से पहले डच सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति के तहत प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को पुलिस कर्मियों ने मोटरवे में प्रवेश करने से रोका, साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर वो ऐसा करते है तो मजबूरन उन पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। जिसके जिम्मेदार वे खुद होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed