फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Clashes between police and protesters against Corona restrictions outside New Zealand parliament 36 arrested

न्यूजीलैंड: संसद के सामने पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, 36 गिरफ्तार, कोरोना प्रतिबंधों का कर रहे विरोध

Thu, 03 Mar 2022 12:33 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वेलिंगटन।
एजेंसी, वेलिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 03 Mar 2022 12:33 AM IST
सार

कुछ लोगों ने पुलिस पर अग्निशामकों का छिड़काव किया। इसके अलावा, पेंट बॉल से भी हमला किया गया। झड़पों में 3 अफसर घायल हुए व 36 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए गए। 

विज्ञापन
Clashes between police and protesters against Corona restrictions outside New Zealand parliament 36 arrested
न्यूजीलैंड में कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

न्यूजीलैंड की संसद के बाहर एक बार फिर कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ दंगा पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई है। बुधवार को हुई इस झड़प के दौरान पेपर स्प्रे (मिर्ची स्प्रे) का इस्तेमाल कर 36 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। यह झड़प उस वक्त हुई जब पुलिस यहां संसद भवन के बाहर बैठे आंदोलनकारियों के चलते सड़कों पर लगा जाम खुलवाने पहुंची। 

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने तीन हफ्तों से सड़कें जाम की हुई हैं। इससे पहले पुलिस बिना बल प्रयोग के प्रदर्शनकारियों से निपट रही थी, लेकिन बुधवार को पुलिसकर्मी शील्ड पहनकर यहां पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को पीछे हटने के लिए कहा। इस दौरान पुलिस ने टेंटों को उखाड़ दिया और कारों एवं ट्रकों को रास्ते से हटाया गया। 
विज्ञापन


विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों पर पेपर स्प्रे का छिड़काव किया गया, जिसके चलते झड़प हो गई। पुलिस आयुक्त एंड्रयू कोस्टर ने कहा, कुछ लोगों ने पुलिस पर अग्निशामकों का छिड़काव किया। इसके अलावा, पेंट बॉल से भी हमला किया गया। झड़पों में 3 अफसर घायल हुए व 36 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई पीएम संक्रमित
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मॉरिसन ने कहा, मुझमें फ्लू जैसे लक्षण हैं और मैं आगामी सप्ताह में ठीक होने लगूंगा। उन्होंने कहा कि वह यूक्रेन युद्ध पर सरकार की प्रतिक्रिया और ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट में विनाशकारी बाढ़ पर ध्यान केंद्रित करते हुए काम करते रहेंगे। वह फिलहाल अपने आधिकारिक आवास में पृथक-वास में रह रहे हैं।


अमेरिकियों को मुफ्त मिलेंगी कोविड -19 की दवाएं
कोरोना से निपटने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन ने एक नई शुरुआत की है। इसके तहत अमेरिकियों को फार्मेसी में कोविड-19 के लिए परीक्षण करने के बाद सकारात्मक परिणाम आने पर तुरंत मुफ्त गोलियां प्राप्त करने की अनुमति मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed