{"_id":"63d4573691117b52693b79fd","slug":"cia-fbi-websites-blocked-for-false-information-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: झूठी सूचना के आरोप में सीआईए, एफबीआई की वेबसाइट ब्लॉक, रूसी सेना को बदनाम करने की थी साजिश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: झूठी सूचना के आरोप में सीआईए, एफबीआई की वेबसाइट ब्लॉक, रूसी सेना को बदनाम करने की थी साजिश
Sat, 28 Jan 2023 04:29 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मॉस्को।
एजेंसी, मॉस्को।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 28 Jan 2023 04:29 AM IST
सार
बयान में बताया कि उसने रूस में सामाजिक-राजनीतिक स्थिति को अस्थिर करने के इरादे से गलत सामग्री के प्रसार के लिए शत्रुतापूर्ण देशों की सरकारी एजेंसियों तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
झूठी जानकारी फैलाने के आरोप में रूस ने अमेरिकी सरकारी एजेंसियां सीआईए और एफबीआई की वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया है। रूस के संचार नियामक रोसकोम्नाडजोर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बयान में बताया कि उसने रूस में सामाजिक-राजनीतिक स्थिति को अस्थिर करने के इरादे से गलत सामग्री के प्रसार के लिए शत्रुतापूर्ण देशों की सरकारी एजेंसियों तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया है। इनमें अमेरिका की दो वेबसाइट हैं। दोनों ने रूसी सशस्त्र बलों को बदनाम करने के इरादे से गलत सामग्री और सूचना प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
पाक में मदद पाने वाले एनजीओ के आतंकी गुट से रिश्ते : मैककॉल
शीर्ष अमेरिकी सांसद माइकल मैककॉल ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान स्थित एक अमेरिकी एनजीओ के प्रतिबंधित आतंकी गुटों से संबंध हैं। उन्होंने दावा किया कि इस एनजीओ को अंतरराष्ट्रीय विकास के लिए अमेरिकी एजेंसी से वित्तीय मदद हासिल है। यूएसएड की प्रशासक समांथा पावर को 24 जनवरी को लिखे पत्र में सांसद ने आरोपों की जांच तक संबंधित एनजीओ की मदद रोकने की मांग की है।
विज्ञापन