{"_id":"621da63a290c826eca782212","slug":"church-shooting-five-killed-in-california-church-shooting-dead-include-attacker-himself-and-his-three-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्च में गोलीबारी: कैलिफोर्निया के सैक्रेमेंटो में फायरिंग से पांच की मौत, मृतकों में हमलावर व उसके तीन बच्चे शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चर्च में गोलीबारी: कैलिफोर्निया के सैक्रेमेंटो में फायरिंग से पांच की मौत, मृतकों में हमलावर व उसके तीन बच्चे शामिल
Tue, 01 Mar 2022 10:21 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:21 AM IST
सार
चर्च में गोलीबारी की आवाज सुन लोगों ने तुरंत पुलिस व आपात सेवाओं के विभाग को सूचना दी। बंदूकधारी ने चार लोगों को गोली मारने के बाद स्वयं को भी गोली मार ली।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया के सैक्रेमेंटो चर्च में गोलीबारी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के सैक्रेमेंटो चर्च में सोमवार शाम हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में हमलावर के तीन बच्चे व वह स्वयं भी शामिल हैं। एक अन्य मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
चर्च में गोलीबारी की आवाज सुन लोगों ने तुरंत पुलिस व आपात सेवाओं के विभाग को सूचना दी। बचाव व राहत दल तत्काल मौके पर पहुंचा। वहां पांच लोगों को बुरी तरह से घायल हालत में पाया गया। बंदूकधारी ने चार लोगों को गोली मारने के बाद स्वयं को भी गोली मार ली।
विज्ञापन
बीएनओ न्यूज ने खबर दी है कि तीनों मृत बच्चे 15 साल से कम उम्र के हैं। गोलीबारी के बाद संदिग्ध हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। सैक्रेमेंटो काउंटी के शेरिफ के प्रवक्ता रॉड ग्रासमैन ने मीडिया को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
इन चार के अलावा पांचवां मृतक कौन है, उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।
घटना चर्च के अंदरुनी हिस्से में हुई। यह चर्च आर्डन-आर्केड एरिया के वायडा वे इलाके में स्थित है। एक श्रमिक ने सबसे पहले शाम 5.07 बजे गोली की आवाज सुनी। उसने तुरंत वहां से दौड़ लगाई व पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के दल मौके पर पहुंचे व पूरे इलाके की घेराबंदी की। शेरिफ कार्यालय ने बताया कि घटना की जांच जारी है। आरंभिक रूप से यह घरेलू हिंसा का मामला होने की आशंका है।