फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese Woman Dies Of Alcohol Poisoning, Court Orders Friends To Pay Compensation

China: दोस्त की ब्रेकअप पार्टी मनाना तीन महिलाओं पर पड़ा भारी, शराब पीने से हुई मौत तो अदालत ने ठोका हर्जाना

Wed, 27 Dec 2023 09:44 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 27 Dec 2023 09:44 AM IST
सार

यह घटना इस साल की शुरुआत में मई में हुई थी। शियाओकिउ की अपने प्रेमी से लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इससे वह काफी दुखी थी। इसलिए दोस्तों ने एक पार्टी करने का मन बनाया और वांग क्यूई के घर डिनर पार्टी रखी गई। 

विज्ञापन
Chinese Woman Dies Of Alcohol Poisoning, Court Orders Friends To Pay Compensation
शराब

विस्तार

चीन में एक महिला की डिनर पार्टी में ज्यादा शराब पीने से मौत हो गई थी। इस मामले में उसकी तीन महिला दोस्तों को अदालत ने हर्जाना भरने का आदेश दिया है। दरअसल, नानचांग की अदालत ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि उसका मानना था कि तीनों महिलाएं अपनी दोस्त को अधिक शराब पीने से रोकने और उसकी जान बचाने की कोशिश करने में असफल रहीं। महिलाओं को हजारों युआन का भुगतान करने का आदेश दिया गया है। गौरतलब है कि महिला ने अपने तीन दोस्तों के साथ डिनर पार्टी में आधा लीटर शराब पी ली थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन


मई की घटना
यह घटना इस साल की शुरुआत में मई में हुई थी। शियाओकिउ की अपने प्रेमी से लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इससे वह काफी दुखी थी। इसलिए दोस्तों ने एक पार्टी करने का मन बनाया और वांग क्यूई के घर डिनर पार्टी रखी गई। यहां दो अन्य दोस्त जू और चेन भी थीं।
विज्ञापन


पार्टी के अगले दिन...
पार्टी में दुखी शियाओकिउ ने आधा लीटर तो वांग ने थोड़ी शराब पी। हालांकि दो अन्य महिलाओं ने शराब नहीं पी। इसके बाद शियाओकिउ और जू आराम करने चली गईं। अगली सुबह पांच बजे उठीं तो जू को अहसास हुआ कि उसकी दोस्त सांस नहीं ले रही थी। जू ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पता चला कि शराब के जहर के कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से शियाओकिउ की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के माता-पिता ने लगाया इल्जाम
इसके बाद घटना की जानकारी शियाओकिउ के माता-पिता को दी गई। उन्होंने बाद में तीनों महिलाओं के खिलाफ शिकायत दी। उनका मानना था कि उनकी बेटी की मौत के लिए उसकी तीनों दोस्त जिम्मेदार थीं। कई हफ्तों तक सुनवाई चली। आखिरकार अदालत ने फैसला किया कि  तीनों महिलाओं को अपनी गलती का अहसास होना चाहिए और हर्जाना भरना चाहिए। 


इतना जुर्माना भरना होगा
अदालत ने कथित तौर पर वांग को 60,000 युआन (8,500 डॉलर) का भुगतान करने का आदेश दिया क्योंकि उसने अपनी दोस्त को शराब पीने से नहीं रोका, जिससे उसकी मौत हो गई। अदालत ने यह भी कहा कि शराब नहीं पीने वाली अन्य दो महिलाओं का भी यह दायित्व था कि वे यह सुनिश्चित करें कि शियाओकिउ की हालत खराब न हो। दोनों को 20,000 युआन का भुगतान करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed