फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese research ship Xiang Yang Hong 03 near Maldives spent month in Indian Ocean

मालदीव: चीनी शोध जहाज हिंद महासागर से मालदीव के पास आया; उसी दिन भारत-श्रीलंका के जहाज भी पहुंचे, जानिए मामला

Thu, 22 Feb 2024 08:46 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले (मालदीव)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले (मालदीव) Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 22 Feb 2024 08:46 PM IST
सार

चीनी जहाज मालदीव के पास पहुंच गया है। भारत और श्रीलंका के जहाजों के साथ इश जहाज के मालदीव आने के कारण मुद्दा संवेदनशील है। भारत ने इस मामले में श्रीलंका पर दबाव बनाने का भी प्रयास किया। इस रास्ते पर जहाजों का आवागमन- हिंद महासागर के रास्ते होने वाले व्यापार की सुरक्षा से भी जुड़ा है।

विज्ञापन
Chinese research ship Xiang Yang Hong 03 near Maldives spent month in Indian Ocean
चीनी जासूसी जहाज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

हिंद महासागर में एक महीना गुजारने के बाद चीनी अनुसंधान जहाज मालदीव के पास पहुंच गया है। भारत ने चीनी अनुसंधान जहाज की आवाजाही को लेकर चिंता व्यक्त की थी। खबरों के मुताबिक भारत ने श्रीलंका पर इस बात का दबाव भी बनाया था कि इस जहाज को कोलंबो बंदरगाह पर खड़ा करने की अनुमति न दी जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक उच्च तकनीक वाला जहाज 'जियांग यांग होंग 03' उसी दिन मालदीव पहुंचा जब भारतीय और श्रीलंकाई तटरक्षक दल के जहाज त्रिपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के लिए मालदीव पहुंचे हैं। समुद्री परिवहन पर नजर रखने वाली वेबसाइट के हवाले से आई खबर के मुताबिक चीनी पोत जियांग यांग होंग 03 गुरुवार सुबह माले शहर के करीब पहुंचा।

विज्ञापन


14 जनवरी को शुरू हुआ था सफर; गुरुवार को माले पहुंचा चीन जहाज
समाचार पोर्टल एडिशन डॉट एमवी के हवाले से पीटीआई ने बताया कि दोपहर के आसपास चीनी शोध जहाज थिलाफुशी के पास देखा गया। अधाधू डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक इस जहाज की यात्रा विगत 14 जनवरी को शुरू हुई थी। मालदीव के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के पास लगभग एक महीना बिताने के बाद चीनी जहाज गुरुवार को माले पहुंचा। 22 जनवरी के बाद जहाज आम ट्रैकिंग वेबसाइट पर नहीं दिखने की खबरें भी आईं। खबरों के मुताबिक चीनी जहाज जब इंडोनेशिया में था तो इसके ट्रैकिंग सिस्टम को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


उपग्रह एआईएस ट्रैंकिंग से जहाज के मूवमेंट का विश्लेषण
चीनी शोध जहाज के मालदीव आने पर पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उपग्रह एआईएस ट्रैंकिंग का उपयोग कर अधाधु ने चीनी जहाज- 'जियांग यांग होंग 03' जहाज के सफर का विश्लेषण किया। इसके मुताबिक चीनी जहाज बाद में मालदीव के ईईजेड पर था। जहाज ने ईईजेड के पास लगभग एक महीना बिताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासागरों से डेटा जुटा रहा है ड्रैगन
चीनी जहाज- जियांग यांग होंग 03 के संबंध में अमेरिकी थिंक-टैंक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अमेरिका का कहना है कि चीन के 'वैज्ञानिक अनुसंधान' जहाजों का एक विशाल बेड़ा सैन्य मकसद से हिंद महासागर क्षेत्र सहित महासागरों से डेटा जुटा रहा है। विशेष रूप से पनडुब्बी का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed