फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese President Xi Jinping makes rare visit to Tibetan town bordering Arunachal Pradesh

सीमा विवाद: जिनपिंग ने अचानक किया अरुणाचल सीमा का दौरा, ब्रह्मपुत्र नदी पर बन रहे बांध का लिया जायजा

Fri, 23 Jul 2021 04:20 PM IST
प्रशांत कुमार पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 23 Jul 2021 04:20 PM IST
सार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भारत के अरुणाचल प्रदेश से लगती सीमा का दौरा किया है। 2011 में सत्ता संभालने के बाद जिनपिंग का पहला तिब्बत दौरा है। 

विज्ञापन
Chinese President Xi Jinping makes rare visit to Tibetan town bordering Arunachal Pradesh
शी जिनपिंग , राष्ट्रपति, चीन - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के साथ सीमा पर चल रहे तनाव के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तिब्बत का दौरा किया। सत्ता संभालने के एक दशक बाद जिनपिंग का पहला तिब्बत दौरा है। चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक , जिनपिंग ने भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य से सटे चीन के न्यिंगची शहर का दौरा कर हालात का जायजा लिया  इतना ही नहीं राष्ट्रपति जिनपिंग ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बन रहे बांध का भी निरीक्षण किया। चीन यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा बांध बना रहा है। वहीं भारत इसका कड़ा विरोध कर रहा है।

विज्ञापन


ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन बना रहा विशाल बांध
समाचर एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बुधवार को जिनपिंग न्यिंगची के एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद चीनी राष्ट्रपति ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदी की घाटी का निरीक्षण किया। चीन तिब्बत से लेकर भारत तक बेहद पवित्र मानी जाने वाली यारलुंग त्सांग्पो या ब्रह्मपुत्र नदी पर 60 गीगावाट का महाकाय बांध बनाने की योजना तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि चीन के थ्री जॉर्ज डैम की तुलना में ब्रह्मपुत्र नदी पर बन रहा बांध तीन गुना ज्यादा बिजली पैदा करेगा। चीन सड़क मार्ग को भी दुरुस्त कर रहा है। उसने हाल ही में ब्रह्मपुत्र नदी घाटी के बीच से एक रणनीतिक रूप से अहम हाइवे का निर्माण किया है। यह मेडोग काउंटी को जोड़ता है जिसकी सीमा अरुणाचल प्रदेश से लगती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तिब्बत में अपना नियंत्रण बढ़ा रहा है चीन
पिछले कुछ वर्षों में चीन ने तिब्बत के बौद्ध मठों पर अपना नियंत्रण बढ़ाया है। यहां शिक्षा के लिए भी तिब्बती भाषा के स्थान पर मंदारिन का उपयोग करने पर जोर दिया जाता है। ऐसी नीतियों की आलोचना करने वालों को अक्सर गिरफ्तार कर लिया जाता है और लंबे समय के लिए जेल में डाल दिया जाता है। ऐसे लोगों की मुश्किल तब और बढ़ जाती है अगर उन पर दलाई लामा से संबंध का आरोप हो। चीन तिब्बत की सरकार को मान्यता नहीं देता है और उसका आरोप है कि दलाई लामा तिब्बत को चीन से अलग करना चाहते हैं।

पूरी तरह इलेक्ट्रिक बुलेट ट्रेन की शुरुआत
चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का अरुणाचल सीमा का दौरा ऐसे समय पर हुआ है, जब हाल ही में चीन ने पहली बार पूरी तरह बिजली से चालित बुलेट ट्रेन का परिचालन शुरू किया है। यह बुलेट ट्रेन राजधानी ल्हासा और न्यिंगची को जोड़ेगी। इसकी रफ्तार 160 किमी प्रतिघंटा है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कुछ समय पहले ही कहा था कि नई बुलेट रेल लाइन सीमा स्थिरता को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाएगी।

लिपुलेख सीमा पर भी सुरक्षा एजेंसियां चौकस
वहीं उत्तराखंड में चमोली जिले के बाड़ाहोती में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास ड्रैगन की गतिविधियां बढ़ने के बाद पिथौरागढ़ जिले से लगी चीन सीमा में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने नाभीढांग से लिपुलेख में भी सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि लिपुलेख सीमा पर चीनी सेना की किसी तरह की हरकत नहीं देखी गई है। सीमा पूरी तरह से शांत है, लेकिन सीमा की कड़ी निगरानी की जा रही है। पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी से लेकर धारचूला के लिपुलेख तक का क्षेत्र चीन सीमा से लगा है।

चमोली के बाड़ाहोती में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवानों की गतिविधियां बढ़ने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पिथौरागढ़ जिले से सटी चीन सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है। 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाभीढांग से लिपुपास के आठ से 10 किमी के दायरे में भारतीय सुरक्षा बलों की टुकड़ी दिन-रात गश्त कर रही हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने चौकसी के साथ ही गश्त भी बढ़ा दी है। यहां एक साल पूर्व चीनी सैनिकों ने अपनी सीमा से झंडे भारत की ओर दिखाने की हिमाकत की थी। चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा पर हो रहे निर्माण पर भी आपत्तिजनक रुख अपनाया था। उसके बाद से इस सीमा पर सर्दियों में माइनस 30 डिग्री तापमान में भी भारतीय सुरक्षा बलों के जवान तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed