{"_id":"616730d58aff67295540775e","slug":"chinese-official-justified-military-exercises-to-protect-taiwan-and-infiltration-of-warplanes-in-its-territory","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन की गुस्ताखी : चीनी अधिकारी ने ताइवान की रक्षा के लिए सैन्य अभ्यास और उसके क्षेत्र में जंगी विमानों की घुसपैठ को सही ठहराया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन की गुस्ताखी : चीनी अधिकारी ने ताइवान की रक्षा के लिए सैन्य अभ्यास और उसके क्षेत्र में जंगी विमानों की घुसपैठ को सही ठहराया
Thu, 14 Oct 2021 12:47 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:47 AM IST
सार
चीनी कैबिनेट में ताइवान मामलों के कार्यालय के प्रवक्ता मा शिओगुआंग ने बताया कि युद्धाभ्यासों का मकसद मूल रूप से चीन के हितों की रक्षा के साथ-साथ ताइवान जलडमरूमध्य के दोनों ओर के लोगों के अहम हितों की हिफाजत करना है। ताइवान का मानना है कि चीन के ये कदम सैन्य ताकत के दम पर द्वीपीय राष्ट्र को अपने कब्जे में लेने की मंशा दर्शाते हैं।
विज्ञापन
Taiwan- China
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पड़ोसी देशों में तनाव बढ़ाने और उसे सही ठहराने की गुस्ताखी चीन अब भी कर रहा है। चीन के एक अधिकारी ने बुधवार को ताइवान के पास सैन्य अभ्यास और घुसपैठ की कार्रवाई को देश और क्षेत्र की रक्षा के नाम पर जरूरी ठहराया है। ताइवान का मानना है कि चीन के ये कदम सैन्य ताकत के दम पर द्वीपीय राष्ट्र को अपने कब्जे में लेने की मंशा दर्शाते हैं।
विज्ञापन
चीनी अधिकारी ने ताइवानी क्षेत्र में जंगी विमानों की घुसपैठ को सही ठहराया
चीनी कैबिनेट में ताइवान मामलों के कार्यालय के प्रवक्ता मा शिओगुआंग ने बताया कि युद्धाभ्यासों का मकसद मूल रूप से चीन के हितों की रक्षा के साथ-साथ ताइवान जलडमरूमध्य के दोनों ओर के लोगों के अहम हितों की हिफाजत करना है। उन्होंने कहा, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के अभ्यास देश की स्वायत्तता एवं क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए एक जरूरी कार्रवाई हैं।
विज्ञापन
यही नहीं बल्कि शिओगुआंग ने तनाव बढ़ने के लिए ताइवान की स्वतंत्रता के प्रति झुकाव रखने वाली सरकार और बाहरी ताकतों से उसके संबंधों को जिम्मेदार ठहराया है। बता दें कि चीन इस द्वीपीय देश पर अपना दावा करता है और इसी के तहत उसने पिछले कुछ दिनों में यहां के हवाई क्षेत्र का सौ से ज्यादा बार उल्लंघन किया तथा कई जंगी विमान भेजे।
विज्ञापन