फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese military said that eastern Ladakh is becoming increasingly stress free

भारत-चीन बॉर्डर: चीनी सेना ने पूर्वी लद्दाख में शांति को सराहा, बाकी जगह से सेना हटाने पर साधी चुप्पी

Fri, 26 Mar 2021 03:31 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 26 Mar 2021 03:31 AM IST
सार

  • भारत पर्वतीय क्षेत्र में तनाव घटाने के लिए हॉट स्प्रिंग, गोगरा, देपसांग से भी सेना हटाने पर दे रहा जोर
  • चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, चीन और भारत के संयुक्त प्रयास तारीफ के काबिल हैं।

विज्ञापन
Chinese military said  that eastern Ladakh is becoming increasingly stress free
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : iStock

विस्तार

चीनी सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में तेजी से तनाव रहित हो रहे हैं। उसने पेंगोंग झील के क्षेत्र से सेनाओं को हटाने के लिए भारत के साथ किए गए संयुक्त प्रयासों की भी तारीफ की। लेकिन चीनी सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर टकराव वाले बाकी इलाकों से सेना वापसी का कोई संकेत नहीं देते हुए इस मुद्दे पर चुप्पी बरकरार रखी है।

विज्ञापन


करीब नौ महीने तक आपसी टकराव के दौरान दोनों देशों के बीच सैन्य व राजनयिक वार्ताओं के कई दौर चले थे। इनके चलते पिछले महीने पेंगोंग झील के उत्तरी व दक्षिणी किनारे से सेनाओं और हथियारों को पूरी तरह हटाने के समझौते पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन


लेकिन एलएसी पर अन्य इलाकों से सेनाओं का पीछे हटना अभी बाकी है। भारतीय सेना लगातार पर्वतीय क्षेत्र में तनाव घटाने के लिए हॉट स्प्रिंग, गोगरा और देपसांग जैसे इलाकों में भी तेजी से टकराव घटाने पर जोर दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल रेन गुओकियांग ने कहा, फिलहाल चीन और भारत पेंगोंग झील क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति की सेनाओं को पीछे हटा रहे हैं। दोनों देशों मौजूदा कदम पर सकारात्मक रुख दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा, चीन और भारत के संयुक्त प्रयास तारीफ के काबिल हैं, जिनके चलते सीमा क्षेत्र में हालात विशेष तौर पर सामान्य हुए हैं।

रेन उन मीडिया रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिनमें भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया था कि चीन से एलएसी पर टकराव वाले अन्य इलाकों से भी अपनी सेना पूरी तरह हटाने के लिए कहा गया है।

चीनी सेना की तरफ से चलाए जा रहे चीन सेना ऑनलाइन पोर्टल में रेन ने कहा, दोनों पक्ष चीन-भारत सीमा के पश्चिमी सेक्शन में अन्य मुद्दों पर समझौते को बढ़ावा देने के लिए सैन्य व राजनयिक चैनलों के जरिये बातचीत बनाए रखने पर सहमत हैं।


उन्होंने कहा, चीन को उम्मीद है कि दोनों पक्ष कड़ी मेहनत से मिले परिणामों को महत्व दे सकते हैं। इसके लिए दोनों देशों के नेताओं के बीच तय  हम आम सहमति का पालन किया जाए, संवाद और संचार बनाए रखा जाए और दोबारा पहले जैसे हालात बनने के खिलाफ स्थिरता कायम की जाए।

कर्नल रेन ने कहा, साथ ही सीमा क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए धीरे-धीरे उन समाधानों पर पहुंचें, जो दोनों देशों को संयुक्त रूप से स्वीकार हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed