फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese man reunites with his family who was kidnaped 24 years ago news in Hindi

चीन: 1997 में बेटे का अपहरण, पिता ने 5 लाख किमी बाइक चलाकर ढूंढा, 24 साल बाद ऐसे हुआ 'मिलन'

Thu, 15 Jul 2021 04:19 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 15 Jul 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार
बच्चों का अपहरण चीन में लंबे समय से एक बड़ा संकट बना हुआ है। साल 2015 के एक अनुमान के अनुसार चीन में हर साल 20 हजार से अधिक बच्चे लापता होते हैं। मानव तस्कर इनका अपहरण करते हैं। इनमें से कई को बेच दिया जाता है तो कई से बाल श्रम करवाया जाता है। 
loader
Chinese man reunites with his family who was kidnaped 24 years ago news in Hindi
अपने बेटे की तस्वीर के साथ गुओ गैंगटांग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वी चीन के शैनडॉन्ग प्रांत में मानव तस्करों ने 1997 में एक ढाई साल के बच्चे का अपहरण कर लिया था। अब 24 साल बाद उस बच्चे के माता-पिता को अपना बेटा फिर से मिल गया है। 51 वर्षीय गुओ गैंगटांग और उनकी पत्नी अपने बेटे गुओ शिनझेन से शैनडॉन्ग के लियाओचेंग में मिले। उल्लेखनीय है कि इस मामले की जानकारी देने के लिए चीन के जन सुरक्षा मंत्रालय ने बीजिंग में मंगलवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया था। 



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुओ गैंगटांग ने कहा, 'आज का दिन मेरे लिए बहुत अहम है। मेरा बेटा मिल गया है। आने वाला समय खुशियों से भरा हुआ है।' इस सवाल पर कि उनके बेटे को गोद लेने वाले लोगों को लेकर वह क्या करेंगे, गुओ ने कहा कि हम उनके साथ अपने रिश्तेदारों जैसा व्यवहार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मेरा बेटा अपने उन माता-पिता के साथ रहना चाहेगा, तो वह उसके इस फैसले का भी सम्मान करेंगे।


गुओ गैंगटांग ने फिर अपने बेटे को ढूंढना शुरू किया और इसके लिए पांच लाख किलोमीटर से ज्यादा मोटरसाइकिल यात्रा कर डाली। गुओ की इस यात्रा को लेकर 2015 में 'लॉस्ट एंड लव' नाम से एक फिल्म भी बनी थी। इस फिल्म में हांगकांग के अभिनेता एंडी लाउ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने बेटे की खोज में तिब्बत और शिनजियांग के अलावा चीन के विभिन्न हिस्सों में पांच लाख किमी से ज्यादा मोटरसाइकिल से यात्रा की।

जानकारी के अनुसार गुओ शिनझेन सितंबर 1997 में लापता हो गया था। तब उसकी उम्र केवल ढाई साल थी। जब वह लियाओचेंग में अपने घर के बाहर मैदान में खेल रहा था, तब मानव तस्करों ने उसका अपहरण कर लिया था। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में एक पुरुष और एक महिला संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उल्लेखनीय है कि बच्चों के अपहरण को चीन में सबसे बड़े खतरों में से एक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed