{"_id":"60455fbf8ebc3e1cbb421bd5","slug":"chinese-government-ambassador-wang-yi-said-electoral-reforms-necessary-for-hong-kongs-better-future","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी को हांगकांग की चिंता: राजदूत वांग यी ने कहा- 'बेहतर भविष्य के लिए चुनावी सुधार जरूरी'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीनी को हांगकांग की चिंता: राजदूत वांग यी ने कहा- 'बेहतर भविष्य के लिए चुनावी सुधार जरूरी'
Mon, 08 Mar 2021 04:51 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 08 Mar 2021 04:51 AM IST
विज्ञापन
चीनी सरकार के शीर्ष राजदूत वांग यी
- फोटो : PTI/Twitter
चीनी सरकार के एक शीर्ष राजदूत वांग यी ने रविवार को कहा कि हांगकांग में स्थिरता के लिए चुनाव सुधार की बेहद जरूरत है। उन्होंने कहा कि सुधार हांगकांग के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है। चीन का नाटकीय तरीके से अपने समर्थकों को प्रशासन में शामिल करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
चुनावी सुधार का शिगूफा उसी की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। संसदीय सत्र के दौरान वांग ने कहा कि औपनिवेशिक काल में भी हांग कांग में लोकतंत्र नहीं था। चीन को भरोसा है कि चुनावी सुधार से इसकी बेहतरी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में सुधार न्यायसंगत और संविधान के अनुरूप है। बता दें कि एक सप्ताह पहले ही लोकतंत्र बहाली का समर्थन कर रहे 47 लोगों को नई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति के तहत हिरासत में लिया था।
विज्ञापन