फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese experts alert about the relapse of COVID-19 infections during the current winter season

China: चीन में स्वास्थ्य अधिकारियों ने फिर से कोरोना फैलने को लेकर दी चेतावनी, बोले- टीका लगवाएं लोग

Mon, 13 Nov 2023 05:53 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 13 Nov 2023 05:53 PM IST
सार

China: चीनी विशेषज्ञों ने मौजूदा सर्दियों के मौसम के दौरान कोविड-19 संक्रमण के फिर से उभरने के बारे में अलर्ट जारी किया है और बुजुर्ग व कमजोरी आबादी को टीका लगवाने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
Chinese experts alert about the relapse of COVID-19 infections during the current winter season
चीन की कोविड वैक्सीन - फोटो : iStock

विस्तार

चीनी विशेषज्ञों ने मौजूदा सर्दियों के मौसम के दौरान कोविड-19 संक्रमण के फिर से उभरने के बारे में अलर्ट जारी किया है और बुजुर्ग व कमजोरी आबादी को टीका लगवाने के लिए कहा है। आधिकारिक मीडिया ने सोमवार को बताया कि चीनी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (चीनी सीडीसी) के आंकड़ों से पता चलता है कि अक्तूबर में देशभर में कोरोना के कुल 209 नए गंभीर गंभीर मामले सामने आए और इसके कारण 24 मौतें हुईं।

विज्ञापन


 

सरकारी अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' की खबर के मुताबिक, चीन के शीर्ष श्वसन रोग विशेषज्ञ झोंग नानशान ने सर्दियों में कोविड-19 के मामलों में मामूली वृद्धि की चेतावनी दी और बुजुर्गों एवं कमजोर आबादी को जल्द से जल्द टीका लगवाने की याद दिलाई। वहीं, शेनझेन के थर्ड पीपुल्स हॉस्पिटल के प्रमुख लू होंगझोउ ने 'डेली' को बताया कि वायरस उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) से गुजर रहा है, जबकि सामान्य आबादी की बीमारी से लड़ने की क्षमता घट रही है क्योंकि समय बीतने के साथ उनके एंटीबॉडी का स्तर कम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लू होंगझोउ के मुताबिक, सर्दियों के मौसम में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा, शरद ऋतु और सर्दियों को उच्च इन्फ्लूएंजा दर के लिए जाना जाता है, इसलिए, लोगों को संभावित सह-संक्रमणों से भी सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्दियों के मौसम में रोकथाम और नियंत्रण उपायों को लागू करना अभी भी जरूरी है। लेकिन, इसके बारे में अत्यधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन

कोरोना वायरस पहली 2019 के अंत में चीन के वुहान में उभरा था। बाद में यह बड़े पैमाने पर फैल गया और महामारी के रूप में बदल गया। इससे पूरी दुनिया में लाखों लोगों की मौत हो गई थी, जबकि इसने लाखों लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित किया था। चीन ने इन आरोपों को लगातार खारिज किया है कि दुनिया को हिला देने वाला वायरस वुहान की एक बायो-लैब से लीक हुआ था। जब दुनिया कोरोनोवायरस के तेजी से उभरते रूपों से जूझ रही थी, चीन ने विदेशों से उड़ानों पर प्रतिबंध लगाकर या प्रतिबंधित करके खुद को बाकी दुनिया से अलग कर लिया था।

चीन ने शंघाई सहित विभिन्न शहरों को समय-समय पर बंद किया था जिससे उसकी अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। नतीजतन, सरकार के प्रयासों के बावजूद अर्थव्यवस्था अभी तक पूरी तरह से नहीं उभरी है। 'ग्लोबल टाइम्स' की खबर में कहा गया है कि सर्दियां आने के साथ ही कोविड-19 संक्रमण के खतरे के अलावा हाल के हफ्तों में माइकोप्लाज्मा निमोनिया निमोनिया (एमपीपी) और इन्फ्लूएंजा के उच्च मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed