फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese defence minister ask Rajnath singh for a meeting

सीमा पर तनाव के बीच चीन के रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह के साथ बैठक की जताई इच्छा!

Fri, 04 Sep 2020 06:46 AM IST
Amit Mandal पीटीआई, मॉस्को
पीटीआई, मॉस्को Published by: Amit Mandal Updated Fri, 04 Sep 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
Chinese defence minister ask Rajnath singh for a meeting
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव के बीच बताया जा रहा है कि चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगही ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की अहम बैठक से इतर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की इच्छा जताई है। इस संबंध में जानकारी रखने वालों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह और वेई दोनों एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए फिलहाल रूस की राजधानी मॉस्को में हैं। जानकारी के अनुसार चीनी पक्ष ने भारतीय मिशन को दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच एक बैठक की अपनी इच्छा से अवगत कराया है। हालांकि इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


अब तक यहीं कहा जा रहा है कि राजनाथ सिंह चीनी रक्षा मंत्री के साथ किसी तरह की बैठक नहीं करेंगे। विदेश मंत्रालय ने भी अब तक इसे लेकर कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रूसी समकक्ष जनरल सर्गेई शोइगू के साथ बैठक
राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार रूसी समकक्ष जनरल सर्गेई शोइगू के साथ बैठक की जिसे उन्होंने शानदार बताया। उन्होंने कहा कि इसमें व्यापक मुद्दों पर चर्चा हुई, विशेष तौर पर इस पर कि रक्षा एवं रणनीतिक सहयोग को कैसे और गहरा करना है। 

राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर बुधवार को यहां पहुंचे थे। सिंह ने पहले हुए समझौतों के तहत रूस द्वारा भारत को कई हथियार प्रणालियों, गोला बारूद और कल पुर्जों की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए दबाव डाला।
 
सिंह ने ट्वीट करके कहा कि शोइगू के साथ उनकी वार्ता शानदार रही। उन्होंने एक ट्वीट करके कहा, ‘‘आज मास्को में रूसी रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोइगू के साथ बैठक शानदार रही। हमने कई मुद्दों पर बात की, विशेष रूप से इस पर कि दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को कैसे और गहरा किया जाए।’’


इससे पहले दिन में भारत और रूस ने अत्याधुनिक एके-203 राइफल भारत में बनाने के लिये एक बड़े समझौते को अंतिम रूप दिया। आधिकारिक रूसी मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एके-203 राइफल, एके-47 राइफल का नवीनतम और सर्वाधिक उन्नत प्रारूप है। यह ‘इंडियन स्मॉल ऑर्म्स सिस्टम’ (इनसास) 5.56 गुणा 45 मिमी राइफल की जगह लेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed