{"_id":"6147912aea996300fa2be45c","slug":"chinese-companies-will-invest-11-trillion-rupees-in-pakistans-petrochemical-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : चीनी कंपनियां पाक के पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में 11 खरब रुपये का करेंगी निवेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान : चीनी कंपनियां पाक के पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में 11 खरब रुपये का करेंगी निवेश
Mon, 20 Sep 2021 01:06 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:06 AM IST
सार
चीनी कंपनियां पाकिस्तान के ग्वादर में पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में निवेश करेंगी, जिसमें ग्वादर से चीन तक ऊर्जा पाइपलाइन की परियोजना भी शामिल है। चीन पहले से ही 2015 में शुरू की गई 60 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की सीपीईसी परियोजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान चीन
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पेट्रोकेमिकल क्षेत्र ग्वादर में चीनी कंपनियां 15 अरब डॉलर का निवेश करेंगी, जिसमें ग्वादर से चीन तक ऊर्जा पाइपलाइन की परियोजना भी शामिल है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह निवेश अरबों डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का हिस्सा है या नहीं।
विज्ञापन
चीन पहले से ही 2015 में शुरू की गई 60 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की सीपीईसी परियोजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है। निवेश सचिव फरीहा मजहर ने पाकिस्तान के सरकारी एसोसिएटेड प्रेस (एपीपी) समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि चीनी कंपनियों ने पाकिस्तान के पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की इच्छा व्यक्त की है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में फरीहा मजहर ने कहा है कि चीनी कंपनियां ग्वादर में पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में निवेश करेंगी, जिसमें ग्वादर से चीन तक ऊर्जा पाइपलाइन की परियोजना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में चीनी निवेश से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं में निवेश के लिए द्विपक्षीय वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
मजहर ने उम्मीद जताई है कि चीनी कंपनियां भविष्य में पाकिस्तान की ऊर्जा, कृषि, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में भी निवेश करेंगी। ग्वादर पोर्ट, सीपीईसी परियोजना का एक हिस्सा, जोकि पाकिस्तान-चीन तेल और गैस पाइपलाइन का प्रमुख की नोड है। भारत ने सीपीईसी पर आपत्ति जताई है क्योंकि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पीओके से होकर गुजरता है।