फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese Bharatnayam dancer makes history; performs 'Arangetram' in China

China: चीन की 13 साल की भरतनाट्यम नृत्यांगना ने रचा इतिहास, पहले अरंगेत्रम में दी प्रस्तुति

Mon, 12 Aug 2024 06:41 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 12 Aug 2024 06:41 PM IST
सार

China: लेई मुजी ने जानी-मानी भरतनाट्यम नृत्यांगना लीला सैमसन, भारतीय राजनयिकों और बड़ी संख्या मौजूद चीनी दर्शकों के सामने अपनी प्रस्तुति दी। यह भारतीय शास्त्रीय कला और नृत्य शैलियों को सीखने वाले चीनी लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण था।

विज्ञापन
Chinese Bharatnayam dancer makes history; performs 'Arangetram' in China
लेई मुजी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीन की एक तेरह वर्षीय छात्रा लेई मुजी ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति देकर इतिहास रच दिया। भारतीय नृत्य शैली पड़ोसी देश में लोकप्रियता हासिल कर रही है। इस प्रस्तुति को प्राचीन नृत्य शैली की यात्रा में एक मील के पत्थर के तौर पर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


लेई ने रविवार को यहां जानी-मानी भरतनाट्यम नृत्यांगना लीला सैमसन, भारतीय राजनयिकों और बड़ी संख्या मौजूद चीनी दर्शकों के सामने अपनी प्रस्तुति दी। यह भारतीय शास्त्रीय कला और नृत्य शैलियों को सीखने वाले चीनी लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण था, क्योंकि चीन में यह पहला 'अरंगेत्रम' (भरतनाट्यम का दीक्षांत समारोह) था।  
विज्ञापन


दक्षिण भारत के इस प्राचीन नृत्य के कलाकार पहले दर्शकों, शिक्षकों और विशेषज्ञों के सामने मंच पर अपनी पहली प्रस्तुति देते हैं। अरंगेत्रम के बाद ही छात्र को स्वयं प्रस्तुति देने या नृत्य की इच्छा रखने वाले लोगों को प्रशिक्षित करने की अनुमति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद भारतीय दूतावास के संस्कृति मामलों के प्रभारी सचिव (प्रथम) टी.एस. विवेकानंद ने कहा, यह पूरी तरह से चीन में प्रशिक्षित और प्रस्तुत किया गया पहला अरंगेत्रम है। उन्होंने बताया कि यह बहुत पारंपरिक तरीके से किया गया था। 

वहीं, लेई को प्रशिक्षित करने वाली चीनी भरतनाट्यम नृत्यांगना जिन शान ने कहा, लेई का अरंगेत्रम पहला ऐसा प्रशिक्षण है, जिसे एक चीनी शिक्षक द्वारा चीन में ही चीनी छात्र ने पूरा किया है। यह भरटनाट्यम की यात्रा में एक मील का पत्थर है। भारतीय राजदूत प्रदीप रावत की पत्नी श्रुति रावत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थीं। 


इस कार्यक्रम में दर्शकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। दर्शकों ने दो घंटे तक की लंबी प्रस्तुति के दौरान छात्रा का उत्साह बढ़ाया। छात्रा ने इस दौरान कई शास्त्रीय गीतों पर नृत्य किया। लीला सैमसन के अलावा चेन्नई से आए संगीतकारों की एक टीम ने भी यहां पहुंची थी। लेई इस महीने के अंत में चेन्नई में प्रस्तुति देने वाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed