फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Xi Jinping Can Be President For Life is a challenge for india says experts

भारत के लिए क्यों चुनौती है शी जिनपिंग का आजीवन राष्ट्रपति बने रहना

Wed, 14 Mar 2018 08:54 PM IST
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Updated Wed, 14 Mar 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
Xi Jinping Can Be President For Life is a challenge for india says experts

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आजीवन राष्ट्रपति बने रहने के लिए रास्ता साफ होने के बाद विशेषज्ञों ने कहा है कि यह भारत के लिहाज से अच्छे संकेत नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक दोकलम गतिरोध के बाद चिनफिंग की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड पहल (बीआरआई) भारत के साथ चीन के संबंधों में बड़ी चुनौती बन सकती है।

विज्ञापन

 
2013 में सत्ता में आए शी जिनपिंग की बीआरआई पहल अरबों-खरब डॉलर की योजना है जो भारत-चीन संबंधों के लिए एक बड़ी रुकावट है। इसमें चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) भी शामिल है। भारत इसके विरोध में है क्योंकि यह परियोजना पाक अधिकृत कश्मीर से होकर गुजरता है। 
विज्ञापन


भारत ने बीते साल चीन द्वारा आयोजित बेल्ट एंड रोड फोरम का भी बहिष्कार किया था। चीन के प्रभाव को पूरी दुनिया में फैलाने के लिए सड़क, बंदरगाह और रेल नेटवर्क बिछाने के मकसद से बीआरआई की शुरुआत की गई थी। माना जा रहा है कि शी इस पहल पर जोर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में नेशनल पीपुल्स कांग्रेस द्वारा शी के कार्यकाल को आगे बढ़ाने का फैसला तब लिया है जब सीपीईसी और 73 दिनों तक चले दोकलम विवाद के बाद भारत-चीन दोबारा अपने रिश्ते ठीक करने की तरफ बढ़ रहे हैं। 

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अगले माह चीन यात्रा पर जाएंगी, जिसे अधिकारी दोनों देशों के रिश्ते सुधारने की दिशा में विश्व बिरादरी के लिए सख्त संदेश मान रहे हैं। चीनी थिंकटेंक हू शिशेंग ने कहा है कि दोनों देशों को लचीला रुख अपनाना होगा। चाइना इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के उपाध्यक्ष रांग यिंग ने कहा कि दोनों को भरोसे की कमी दूर करना चाहिए।


बीआरआई मतभेदों का समाधान खोजना जरूरी
ऑफिशल चाइना इंस्टीट्यूट ऑफ कान्टेम्पररी इंटरनेशनल रिलेशंस के निदेशक हू शिशेंग ने कहा कि दोनों देशों को दोकलम के अलावा जैश सरगना मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने, एनएसजी में भारत के प्रवेश जैसे मुद्दों पर मतभेद दूर करना है, ऐसे में उन्हें बीआरआई के मौजूद मतभेदों को दूर करने के लिए हल खोजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब शी लंबे समय तक राष्ट्रपति रहेंगे इसलिए बीआरआई को गंभीरता से लेना तय है। बीआरआई पर कश्मीर को लेकर चीन का रुख अडिग है कि इसे भारत-पाक को आपस में सुलझाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed