{"_id":"59e76c894f1c1b6d548b7e75","slug":"xi-jinping-assured-china-s-jittery-neighbours-that-ready-to-resolve-its-disputes-through-dialogue","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिनपिंग बोले- पड़ोसियों से बातचीत के जरिए सुलझाएंगे विवाद, देश के हितों की कीमत पर नहीं","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
जिनपिंग बोले- पड़ोसियों से बातचीत के जरिए सुलझाएंगे विवाद, देश के हितों की कीमत पर नहीं
एजेंसी/बीजिंग
Updated Wed, 18 Oct 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को पड़ोसी देशों को आश्वस्त किया कि चीन उनसे बातचीत के जरिए सभी विवादों को हल करने के लिए तैयार है लेकिन देश के सामरिक हितों की कीमत पर नहीं। सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की मुख्य बैठक ‘कांग्रेस’ की शुरुआत करते हुए जिनपिंग ने कहा कि चीन अपने वैध हितों को नहीं छोड़ने वाला है।
विज्ञापन
64 वर्षीय शी शीर्ष नेता ने हफ्ते भर चलने वाली बैठक में 2,300 से अधिक प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी, हमारे लोगों, हमारी सेना और हमारे राष्ट्र ने अभूतपूर्व बदलाव किया है। चीन कभी दूसरों के हितों की कीमत पर अपने विकास को आगे नहीं बढ़ाएगा।
विज्ञापन
जिनपिंग ने अपने साढे़ तीन घंटे से अधिक के संबोधन में कहा कि किसी को भी ऐसी आशंका नहीं होनी चाहिए कि चीन वह सब कुछ निगल लेगा जो उसके हितों को कमजोर करता है।
विज्ञापन
जिनपिंग ने कहा कि हमें विवादों को बातचीत से सुलझाने की प्रतिबद्धता जतानी चाहिए। पारंपरिक एवं गैर पारंपरिक खतरों पर अपनी प्रतिक्रिया समन्वित करते हुए आतंकवाद के सभी रूपों का विरोध करना चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि चीन सौहार्द, ईमानदारी, पारस्परिक लाभ, साझेदारी और मित्रता बनाने की नीति के तहत पड़ोसियों के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाएगा।