फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   woman orders snake for making medicinal wine but dies after reptile bite her

शराब बनाने के लिए महिला ने ऑनलाइन मंगाया सांप, डंसने से मौत

Tue, 24 Jul 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Updated Tue, 24 Jul 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
woman orders snake for making medicinal wine but dies after reptile bite her

एक चीनी महिला ने पारंपरिक स्नेक वाइन बनाने की उम्मीद में एक सांप ऑनलाइन मंगावाया था लेकिन इस सांप ने महिला को डंस लिया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। महिला ने एक ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल के जरिए जहरीले सांप का ऑर्डर दिया था। 21 साल की महिला सांगशी के उत्तर प्रांत की रहने वाली थी। मंगलवार रात को उसकी मौत हो गई। उसे 8 दिन पहले एक मैनी-बांडेड क्रैट सांप ने काटा था। 

विज्ञापन


महिला ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जुआनजुआन से सांप को खरीदा था। इसे दक्षिणी प्रांत के गुआनडोंग के एक विक्रेता ने बेचा था। सांप की यह प्रजाति काफी जहरीली होती है। सांप को एक स्थानीय कुरियर कंपनी ने डिलीवर किया था। उसने समाचार एजेंसी को बताया कि डिब्बे के अंदर क्या है उसके बारे में उसे कुछ मालूम नहीं था। इस अज्ञात महिला का विचार सांप से पारंपरिक औषधीय वाइन बनाने की थी। 
विज्ञापन


इस स्नेक वाइन को शराब में सांप डुबोकर बनाया जाता है। माना जाता है कि इस वाइन को पीने से सदा जवान रहा जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार सांप महिला के घर से भाग गया था लेकिन स्थानीय वानिकी अधिकारियों ने कहा कि बाद में उन्हें महिला के घर के पास ही सांप मिला था। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए वन्य जीवों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन छोटी वेबसाइट के जरिए इन्हें बेचा जा रहा है जो नजर में नहीं आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed