{"_id":"5acc53444f1c1b19258b45d7","slug":"wind-has-toppled-a-giant-statue-of-china-first-emperor-qin-shi-huang","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा के झोंके से उड़े चीन के पहले सम्राट 'शी हुआंग', 62 फुट थी लंबाई ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
हवा के झोंके से उड़े चीन के पहले सम्राट 'शी हुआंग', 62 फुट थी लंबाई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
China first emperor
चीन में आए एक तेज हवा के झोंके ने यहां के पहले सम्राट को अचानक जमीन पर गिरा दिया। दरअसल मामला चीन के पहले सम्राट किन शी हुआंग की विशाल प्रतिमा से संबंधित है। जोकि पूर्व शेनडांग क्षेत्र का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
विज्ञापन
चीन में हुआंग की 62 फुट की कांस्य प्रतिमा स्थापित थी जोकि तेज हवा की चपेट में आने की वजह से शुक्रवार को अपनी जड़ से उखड़कर नीचे गिर गई। प्रतिमा का वजन 6 टन बताया जा रहा है। फोटोग्राफर द्वारा खींची गई तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि प्रतिमा अंदर से खोखली है।
विज्ञापन
चीन के पहले सम्राट किन शी हुआंग के स्मारक को 2005 में स्थानीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बनाया गया था।आपको बता दें कि चिन शी हुआंग ने चिन राजवंश की स्थापना कि थी और चीन में आपस में झगड़ते राज्यों को चिन देश के अधीन किया था। उन्होंने शांग राजवंश और झोऊ राजवंश की पारंपरिक उपाधि महाराज को त्याग कर सम्राट को अपनाया था।
विज्ञापन
चिन शी हुआंग ने चीन की आर्थिक और राजनैतिक स्थिति सुधारने और उसके मानकीकरण हेतु कई नियम बनाये, जिस कारण कई ग्रंथो को जलाया गया और विद्वानों को जिन्दा दफनाया गया।