फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Vijay Gokhle Foreign Secretary of india Discusses concerned issues With Chinese Foreign Minister

विदेश सचिव ने चीनी विदेश मंत्री से की मुलाकात, मालदीव संकट पर हुई बात

Sat, 24 Feb 2018 09:42 PM IST
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Updated Sat, 24 Feb 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
Vijay Gokhle Foreign Secretary of india Discusses concerned issues With Chinese Foreign Minister

विदेश सचिव विजय खोगले ने शुक्रवार को चीन का दौरा किया और वहां के विदेश मंत्री वांग यी से कई मुद्दों पर बातचीत की। इसमें द्विपक्षीय संबंधों में आए तनाव और मालदीव में जारी राजनीतिक संकट शामिल रहे। 

विज्ञापन


बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को इस दौरे की घोषणा करते हुए ट्वीट किया, विदेश सचिव विजय गोखले द्विपक्षीय एजेंडे, योजनाओं के आदान-प्रदान और 2018 के दौरों को लेकर चीन आए। उन्होंने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। 
विज्ञापन


उधर, चीन के विदेश मंत्रालय ने गोखले और वांग की बातचीत पर शुक्रवार देर रात बयान जारी किया। बयान के मुताबिक वांग ने कहा है कि दोनों पक्षों को आपसी रणनीतिक विश्वास को बढ़ाना चाहिए। दोनों देशों के नेताओं की सहमति के अनुसार आपसी विकास की रेखा पर काम करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वांग ने कहा, हम उम्म्मीद करते हैं कि भारत संवेदनशील मुद्दों पर चीन के साथ विवेकपूर्ण ढंग से काम करेगा। इसमें मालदीव का राजनीतिक संकट शामिल है। 

गोखले ने कहा, वह अपने कार्यकाल की शुरुआत में चीन का दौरा कर खुश हैं। उन्होंने कहा, भारत चीन के साथ संबंधों को बेहद महत्व देता है। वह चाहता है कि द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए माहौल बेहतर हो। गोखले चीन में भारत के राजदूत भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed