फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Traveler opened Emergency door for fresh air of aeroplane in china

ताजी हवा खाने के लिए यात्री ने खोल दिया विमान का इमरजेंसी दरवाजा

Tue, 01 May 2018 05:19 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 01 May 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
Traveler opened Emergency door for fresh air of aeroplane in china
चीन के सिचुआन प्रांत के मियानयांग एयरपोर्ट पर एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। एक चीनी यात्री ने विमान की लैंडिंग से पहले ही उसका इमरजेंसी दरवाजा खोल दिया।
विज्ञापन


उससे जब पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया, तब जवाब देते हुए उसने कहा कि उसे प्लेन में ताजी हवा नहीं मिल रही थी इसलिए उसने इमरजेंसी गेट खोल दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 25 वर्षीय शख्स का सिर्फ सरनेम चेन बताया गया है। चेन का कहना था कि उसे गर्मी लग रही थी। उसे लगा कि वह खिड़की खोल रहा है, लेकिन वह इमरजेंसी गेट था। उसने जैसे ही जोर लगाया पूरा पैनल ही नीचे गिर गया।
विज्ञापन


इस हरकत के लिए चेन को 15 दिनों के लिए हिरासत में ले लिया गया। चीन में सस्ती हवाई सेवा देने वाले ‘लकी एयर’ ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि वो इस पैसेंजर से इस घटना के लिए हर्जाना वसूलेगी। लकी एयर की विमान संख्या 8एल9720 ने हनिया प्रांत के सान्या से उड़ान भरी थी। 2 घंटे 40 मिनट बाद मियां में इसकी लैंडिंग हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed