फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Trade war: China invest $ 109 billion in our economy to deal with US pressure

ट्रेड वार : अमेरिकी दबाव से निपटने के लिए चीन ने अर्थव्यवस्था में झोंके 109 अरब डॉलर

Mon, 08 Oct 2018 05:41 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 05:41 AM IST
विज्ञापन
Trade war: China invest $ 109 billion in our economy to deal with US pressure

अमेरिका के साथ ट्रेड वार से बढ़ रहे दबाव से निपटने के लिए चीन ने अर्थव्यवस्था में 109.2 अरब डॉलर झोंकने का फैसला किया है। चीन के केंद्रीय बैंक ने 15 अक्तूबर से रिजर्व रिक्वायरमेंट रेशो (आरआरआर) में एक प्रतिशत कटौती की घोषणा की है। इससे बैंकिंग प्रणाली में करीब 109.2 अरब डॉलर की नकदी आ सकेगी। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने इस साल चौथी बार आरआरआर में कटौती की है। बैंक के मुताबिक, इससे चीन के बैंकों को 1.2 खरब युआन अतिरिक्त कर्ज देने की सुविधा मिल सकेगी। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, इसमें से कुछ नकदी का इस्तेमाल 450 अरब युआन की मध्यम अवधि कर्ज सुविधा का भुगतान करने और करीब 750 अरब युआन का बाजार में कर्ज देने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। कटौती का फैसला स्थानीय सरकारों पर करीब 2.58 खरब अमेरिकी कर्ज से भी जुड़ा है, जिससे पूंजी प्रवाह पर दबाव काफी हद तक बढ़ा है।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल जून में चीनी निर्यात पर अरबों डॉलर का अतिरिक्त शुल्क लगाया था। इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 710.4 अरब डॉलर से घटकर 335 अरब डॉलर पर आ गया है।  
विज्ञापन


व्यापार और सैन्य तनाव कम करने पर आज होगी बात 

चीन और अमेरिका के बीच बढ़ते ट्रेड वार और सैन्य तनाव को कम करने लिए सोमवार को उच्चस्तरीय वार्ता होगी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बताया कि कई क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो सोमवार को शीर्ष चीनी नेताओं और अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस भी दौरे पर आने वाले थे, लेकिन वाशिंगटन ने उनका दौरा रद्द कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed