{"_id":"5c295683bdec2256d6424f9b","slug":"trade-war-china-america-to-avoid-strategic-misconceptions","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चीन-अमेरिका को रणनीतिक गलतफहमी से बचना होगा’","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
‘चीन-अमेरिका को रणनीतिक गलतफहमी से बचना होगा’
Mon, 31 Dec 2018 05:06 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 31 Dec 2018 05:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेड वार खत्म करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के बीच हुई बातचीत के एक दिन बाद चीन ने रविवार को कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास बढ़ाने और रणनीतिक गलतफहमी से बचने की जरूरत है। चीन ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय घाटा कम करने के लिए अमेरिका से अधिक उद्देश्यपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया। शनिवार को ट्रंप ने फोन पर जिनपिंग से हुई बातचीत के बाद कहा था कि चीन के साथ ट्रेड वार खत्म करने को लेकर बातचीत सही दिशा में बढ़ रही है।
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कान ने कहा कि दोनों देशों को एक दूसरे के रणनीतिक इरादों को तर्कसंगत और उद्देश्यपूर्ण तरीके से देखना चाहिए। रणनीतिक संचार को आगे बढ़ाना चाहिए। एक-दूसरे की संप्रभुता, सुरक्षा और विकास के हितों का सम्मान करना चाहिए और द्विपक्षीय संबंधों की सामान्य तस्वीर को बिगाड़ने से बचने के प्रयास में मतभेदों को को ठीक से प्रतिबंधित करना चाहिए।
विज्ञापन
40 साल पहले द्विपक्षीय व्यापार 2.5 अरब डॉलर से भी कम था, लेकिन 2017 में यह 580 अरब डॉलर को पार कर चुका है। उन्होंने कहा कि तथ्य दिखाते हैं कि चीन और अमेरिका संबंधों के विकास से न केवल दोनों देशों को भारी लाभ पहुंचाया है, बल्कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र और विश्व की शांति, स्थिरता और समृद्धि में भी योगदान दिया है।
विज्ञापन