{"_id":"59043bd84f1c1b9b09c0c49b","slug":"top-party-academic-says-china-should-stop-china-pakistan-economic-corridor-cpec-if-disputes-rise","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी स्कॉलर ने कहा, चीन को बंद कर देना चाहिए चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीनी स्कॉलर ने कहा, चीन को बंद कर देना चाहिए चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन को चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर(सीपीईसी) जैसी परियोजनाओं को स्थगित कर देना चाहिए। एक शीर्ष सरकारी संबद्ध स्कॉलर ने सुझाव दिया की अगर दूसरे देशों को ये आपत्तिजनक लगता है तो चीन को इस तरह की विवादास्पद परियोजनाओं को स्थगित कर देना चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- चीन के करीब आए डोनाल्ड ट्रंप, ताइवान को दोबारा नहीं करेंगे फोन
विज्ञापन
चीनी स्कॉलर और चायनिज एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेस के स्थायी समिति के सदस्य झांग युनलिंग ने बीजिंग में कहा कि सरकार को अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं जैसे वन बेल्ट, वन रोड(ओआरओबी) परियोजनाओं में सावधानी बरतनी चाहिए। आपको बता दें कि चीन पहली बार 14 मई को ओआरओबी शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा जिसमें 28 नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
एक संवादादाता सम्मेलन में जब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से गुजरने वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर के बाबत उनसे सवाल पूछा गया तो झांग ने कहा कि मेकांग नदी मार्ग पर भी कई दिक्कतें हैं। इन्हें हमें एक-एक करके सुलझाने की जरूरत है। ऐसी समस्याओं से हमें सबक सीखने की जरूरत है। हमें ऐसी समस्याओं को जल्द ही सुलझाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- PAK में चीन के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, सिंध में लगे 'गो चाइना गो' के नारे
उन्होंने कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय परियोजना से विभिन्न देश जुड़े होते हैं। हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इससे किसी देश को दिक्कत न हो। ये हर देश के लिए स्वीकार्य हो। हमें इसमें संतुलन रखने की कोशिश करनी चाहिए। अगर हम संतुलन नहीं रख सकते तो हमें इसे कुछ समय के लिए रोक देना चाहिए।