{"_id":"5a81e98d4f1c1b387b8b6253","slug":"tibet-police-alert-people-from-dalai-lama-s-supporter","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिब्बत में पुलिस ने दलाई लामा के समर्थकों से लोगों को सचेत रहने को कहा","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
तिब्बत में पुलिस ने दलाई लामा के समर्थकों से लोगों को सचेत रहने को कहा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, चीन
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिब्बत में पुलिस ने लोगों को एक कथित ‘क्रिमनल गैंग’ के बारे में सचेत किया है, जो निर्वासित आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा से जुड़ा है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ स्थानीय लोगों को भ्रमित और उत्तेजित करने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
चीन की सरकार द्वारा संचालित ग्लोबल टाइम्स की सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। चीन ने दलाई लामा के समर्थकों को अलगाववादी और क्रिमनल करार दिया हुआ है। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, तिब्बत के पब्लिक सिक्योरिटी ब्यूरो ने क्रिमनल गैंग से लोगों से सचेत रहने को कहा है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि इस गैंग से जुड़े लोग ‘दलाईलामा के अलगाववादी बल’ के सदस्य हैं। बता दें कि 1959 में तिब्बत पर चीन की चढ़ाई के बाद दलाईलामा भारत आ गए थे और तब से यहीं निर्वासित जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन