फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   The world longest bridge made on the sea has open

समुद्र पर बना दुनिया का सबसे लंबा पुल खुला, चीन के राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन

Wed, 24 Oct 2018 05:13 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
The world longest bridge made on the sea has open

चीन में समुद्र पर बना दुनिया का सबसे लंबा पुल हांगकांग-झुहेई-मकाऊ मंगलवार को आधिकारिक तौर पर खोल दिया गया। 55 किलोमीटर लंबा यह पुलिस हांगकांग को चीन के मकाऊ और झुहेई शहर से जोड़ेगा। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने झुहेई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इसका उद्घाटन किया। पुल को सामान्य यातायात के लिए बुधवार से खोला जाएगा।  

विज्ञापन


तीन घंटे का सफर 30 मिनट में 

पुल शुरू होने के बाद चीन से हांगकांग पहुंचने में तीन घंटे की जगह सिर्फ 30 मिनट लगेंगे। यह पुल दक्षिण चीन सागर पर पर्ल नदी डेल्टा के पूर्वी और पश्चिमी छोर को जोड़ेगा। इसका निर्माण 2009 में शुरू हुआ था।  
विज्ञापन


कुछ हिस्सा सुरंगनुमा 

यह पुल छह लेन का है और इसका कुछ हिस्सा सुरंगनुमा है। यह 22.9 किमी समुद्र के ऊपर तो 6.7 किमी सुरंग से होकर गुजरता है। इस सुरंग की गहराई 4.4 मीटर है। 

खासियत 

-20 अरब डॉलर खर्च हुए निर्माण में 
-80 हजार टन है पुल का वजन 
-04 लाख टन स्टील का इस्तेमाल हुआ 
-11.4 मीटर ऊंचा है यह पुल 
-8 रिक्टर स्केल की तीव्रता वाले भूकंप झेल सकता है 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed