फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   sushma swaraj says Learn the language of each other, India and China

सुषमा स्वराज बोलीं- एक-दूसरे की भाषा सीखें भारत और चीन, 25 बच्चों को भेजें भारत

Tue, 24 Apr 2018 05:21 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Updated Tue, 24 Apr 2018 05:21 AM IST
विज्ञापन
sushma swaraj says Learn the language of each other, India and China
Sushma Swaraj
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को चीन जाकर कहा कि भारतीय और चीनी लोगों को एक-दूसरे की भाषा सीखना चाहिए। इससे संचार की बाधाएं तो दूर होंगी ही साथ ही आगे चलकर दोनों पड़ोसियों के संबंध भी मजबूत होंगे। अपनी चार दिनी यात्रा के दौरान सुषमा स्वराज भारतीय दूतावास द्वारा भारत-चीन दोस्ती में हिंदी के योगदान विषय पर भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब दो दोस्त बैठते हैं तो वे यही चाहते हैं कि एक-दूसरे से दिल की बात कहें, उनकी भावनाओं को साझा करें और इसके लिए भाषा सबसे जरूरी माध्यम होती है। उन्होंने कहा कि दुभाषिया शब्दों का अनुवाद तो कर सकता है लेकिन भावनाओं का नहीं। सुषमा ने कहा, भारतीय फिल्में तेजी से चीन में प्रसिद्ध हो रही हैं। मैं कल विदेश मंत्री वांग यी से बात कर रही थी, उन्होंने जिक्र किया कि दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार और हिंदी फिल्में यहां बहुत हिट हुई हैं। सुषमा ने चीन के उन 25 छात्रों के जल्द भारत दौरे पर आने का भी आश्वासन दिया, जो हिंद सीख रहे हैं। 
विज्ञापन


सुषमा ने हिंदी सीखने वाले चीनी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा भारत-चीन की दोस्ती को सबसे ज्यादा मजबूत हिंदी भाषा से प्रेम करने वाले चीनी छात्र कर सकते हैं। उन्होंने बताया, ‘एक लड़की ने कहा कि उसका सपना भारत भ्रमण का है और वह नहीं जानती कि यह सपना कब सच होगा। सुषमा ने कहा, आपका सपना जल्द ही सच होगा। मैंने भारतीय राजदूत से अभी-अभी यहां बैठे हिंदी सीखने वाले सभी छात्रों में से 25 को भारत भेजने को कहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्री, उपराष्ट्रपति समेत किर्गिस्तान व उजबेक विदेश मंत्रियों से भी की मुलाकात

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के अपने समकक्षों से मुलाकात की और ट्रेड व निवेश समेत रक्षा, फार्मा, आईटी, पर्यटन व संस्कृति आदि कई मुद्दों पर बातचीत की। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने चीन पहुंची सुषमा ने चीनी समकक्ष वांग यी से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता की। यी के साथ उन्होंने दोनों देशों के बीच रिश्तों को और अधिक सुधारने पर जोर दिया। द्विपक्षीय रिश्तों पर सुषमा ने चीन के उप राष्ट्रपति वांग किशेन से भी मिलीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed