फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   south china sea military bases report china has reclaimed 3200 acres in south china sea

दक्षिणी चीनी समुद्र में चीन का 3000 एकड़ से ज्यादा जमीन पर कब्जा, भड़का अमेरिका

Sat, 14 May 2016 03:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 May 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
south china sea military bases report china has reclaimed 3200 acres in south china sea
चीन का 3000 एकड़ से ज्यादा जमीन पर कब्जा - फोटो : Reuters

दक्षिणी चीनी समुद्र में एक के बाद एक नए विवाद उत्पन्न हो रहे हैं। पहले चीन ने यहां पर एक आर्टिफिशियल द्वीप बनाकर विवाद खड़ा। अब अमेरिका ने दावा किया है कि इस विवादित क्षेत्र में 3000 से ज्यादा जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। पेंटागन ने दावा किया है कि चीन अपना सैन्य विस्तार करने के लिए ऐसा कर रहा है। पेंटागन ने बतौर सुबूत नई सेटेलाइट तस्वीर भी जारी की हैं। 

विज्ञापन


पेटांगन की रिपोर्ट के मुताबिक चीन इस मानवनिर्मित आइलैंड पर सैन्य ढ़ांचा खड़ा करने के साथ-साथ सर्विलांस सिस्टम भी लगा रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने चीन की सैन्य क्षमताएं बढ़ाने को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन ने मानवनिर्मित द्वीप पर 9,800 फीट लंबा रनवे तैयार किया है। ईस्ट एशिया के उप सहायक निदेशक अब्राहम डेनमार्क ने बताया कि चीन  लगातार सैन्य कार्यक्रम में निवेश कर रहा है। साथ ही अपना शक्ति प्रदर्शन करने के लिए हथियार बनाने में भी जुटा है। 
विज्ञापन


चीन ने अप्रैल में पहली बार दक्षिणी चीनी समुद्र के विवादित द्वीप पर सैन्य एयरक्राफ्ट की लैंडिंग कराई थी। अमेरिका निगरानी के लिए कई बार अपने जंगी जहाज चीन के द्वीपों के पास भेजता रहता था, लेकिन ड्रैगन सैन्‍य क्षमताओं में विस्‍तार का कार्य जारी रखे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन  दक्षिणी चीनी समुद्र में 12 नॉटिकल माइल इलाके पर हक जताता है। इसी जलक्षेत्र के बीच चीन कृत्रिम द्वीप बना लिए हैं। चीन के अलावा दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देश (ताइवान, फिलीपींस, वियतनाम और मलेशिया) भी इस इलाके पर अपना दावा जताते हैं। साउथ चाइना सी के बारे में कहा जाता है कि यहां तेल और गैस के बड़े भंडार हैं। अमेरिका के मुताबिक, इस इलाके में 213 अरब बैरल तेल और 900 ट्रिलियन क्यूबिक फीट नेचुरल गैस का भंडार है। इस समुद्री रास्ते से हर साल 7 ट्रिलियन डॉलर का बिजनेस भी होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed