फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   robots will give exam in china with students

अगले साल से चीन में 12 वीं के छात्रों के साथ रोबोट भी देंगे परीक्षा

Sat, 07 May 2016 08:47 AM IST
एजेंसी/बीजिंग
एजेंसी/बीजिंग Updated Sat, 07 May 2016 08:47 AM IST
सार

  • विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष के एंट्रेंस में अगले साल करेगा हिस्सेदारी
  • गणित, इतिहास, राजनीति आदि के प्रश्न हल करेगा कृत्रिम ज्ञान से

विज्ञापन
robots will give exam in china with students
- फोटो : Getty Images

विस्तार

चीन में अगले साल होली वाली कॉलेज की प्रवेश परीक्षा में 12वीं कक्षा के छात्रों के साथ एक रोबोट भी हिस्सेदारी करेगा। यह चीनी रोबोट विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए परीक्षा देगा।  चेंगदू की एक कृत्रिम ज्ञान कंपनी के सीईओ लिन हुई के मुताबिक, यह रोबोट तीन परीक्षाओं में हिस्सेदारी करेगा।

विज्ञापन


इनमें गणित, चीनी और लिबरल आर्ट का एक कम्प्रीहेंसिव टेस्ट शामिल है। कम्प्रीहेंसिव टेस्ट में इतिहास, राजनीति और भूगोल संबंधी प्रश्न होंगे। यह रोबोट अन्य परीक्षार्थियों की ही तरह तय वक्त में परीक्षा देगा। इस दौरान एक बंद कमरे में महज निरीक्षक और एक नोटरी उपस्थित होगा।
विज्ञापन


रोबोट को हर परीक्षा से पहले एक प्रिंटर से जोड़ा जाएगा और परीक्षा शुरू होने पर इलेक्ट्रानिक फॉरमेट में प्रश्न पत्र रोबोट में लोड किया जाएगा। चाइना डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, परीक्षा के दौरान रोबोट इंटरनेट से पूरी तरह अलग रहेगा और यह अपने कृत्रिम ज्ञान वाली प्रोग्रामिंग की मदद से परीक्षा के प्रश्न पत्र को हल करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed