फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Racial discrimination is becoming dangerous in the US: China

अमेरिका में खतरनाक होता जा रहा है नस्लीय भेदभाव : चीन

Fri, 10 Mar 2017 04:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Fri, 10 Mar 2017 04:16 AM IST
विज्ञापन
Racial discrimination is becoming dangerous in the US: China

एक चीनी रिपोर्ट में 2016 के अमेरिकी चुनाव को तमाशा बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि यह चुनाव झूठ पर लड़ा गया जो कि अमेरिकी लोकतंत्र के दोहरे रवैये को दिखाता है जबकि वहां पर नस्लीय भेदभाव बहुत ही खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है। चीन की यह रिपोर्ट अमेरिका के मानवाधिकार आंकड़ों के संबंध में आई है।

विज्ञापन


अमेरिका हर साल चीन और अन्य देशों के मानवाधिकार के आंकड़े जारी करता है। अब अमेरिका को उसी की भाषा में जवाब देते हुए चीन की एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया कि रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन के बीच के राष्ट्रपति चुनाव को पैसे की राजनीति और सत्ता के लिए पैसे जैसे सौदों से नियंत्रित किया गया। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, 2016 में अमेरिका के मानवाधिकार आंकड़े दिखाते हैं चुनाव में भाग लेने से मतदाता पीछे हट गए जिसकी वजह से अमेरिका में मतदान का प्रतिशत बहुत नीचे चला गया। रिपोर्ट में कहा गया कि यह 20 सालों में सबसे कम है जब मतदान कर सकने वाली जनता ने केवल 55 फीसदी के आस-पास मतदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed