{"_id":"5c224e33bdec2256a6312916","slug":"qureshi-meet-wang-after-the-decision-of-the-return-of-us-soilder","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी सैनिकों की वापसी के फैसले के बाद वांग से मिले कुरैशी ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
अमेरिकी सैनिकों की वापसी के फैसले के बाद वांग से मिले कुरैशी
Wed, 26 Dec 2018 12:16 AM IST
Trainee Trainee
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Shah Mehmood Qureshi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के फैसले के बाद वहां पैदा होने वाले हालातों और युद्धग्रस्त देश में तालिबान की भूमिका को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने चीनी समकक्ष वांग यी से चर्चा की।
विज्ञापन
चार देशों की यात्रा पर आए कुरैशी मंगलवार सुबह चीन पहुंचे। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बताया कि दोनों देशों ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता कायम रखने, कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने और अफगान नेतृत्व वाली शांति प्रक्रिया के लिए संयुक्त कार्यप्रणाली अपनाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
अमेरिका राष्ट्रपति ने पिछले सप्ताह अफगानिस्तान से आधे सैनिक वापस बुलाने का आदेश दिया था। अमेरिका के इस कदम पर अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों, राजनयिकों और अधिकारियों ने हैरानी जताई थी। वहीं, तालिबान ने ट्रंप के फैसले का स्वागत किया था।
विज्ञापन
अमेरिका और अफगानिस्तान कथित तौर पर तालिबान का समर्थन करने पर पाकिस्तान पर निशाना साधते रहे हैं। अमेरिका के फैसले पर हुआ ने कहा कि यह उनका अपना फैसला है। हालांकि हमारा मानना है कि अफगानिस्तान की समस्या का हल सेना से नहीं हो सकता। राजनीतिक सामंजस्य ही एकमात्र रास्ता है।