पुतिन ने चीनी राष्ट्रपति की पत्नी को ओढ़ाई शॉल, बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भले ही दुनिया के ताकतवर लोगों में से हों और दुनिया की सियासत में अपनी सख्ती के लिए जाने जाते हों, मगर महिलाओं के मामले में उनकी फितरत आम पुरुषों जैसी ही है।
वह भी तब जब उनके सामने कोई खूबसूरत महिला हो। पुतिन तब बदले-बदले से नजर आते हैं। किसी खूबसूरत महिला के सामने उनकी सख्ती बिखर जाती है और ऐसे में उनके भीतर की कोमल भावनाएं फूट ही पड़ती हैं। कुछ ही ऐसा नजारा दिखा सर्द रात में एशिया-प्रशांत सहयोग सम्मेलन (एपेक) के दौरान।
हुआ यूं कि सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन समेत दुनिया के कई ताकतवर नेता मौजूद थे। ऐसे में कुछ फुरसत के लम्हों के दौरान जब ओबामा और जिनपिंग आपस में बातचीत में मशगूल थे, उस समय पुतिन इन सबसे बेपरवाह होकर अपनी बगल में बैठीं चीनी राष्ट्रपति की खूबसूरत पत्नी पेंग लियुन से बातें कर रहे थे। अचानक पुतिन उठे और उन्होंने पेंग को तोहफे के तौर पर शॉल ओढ़ा दिया। जिसका पेंग ने मुस्कराकर शुक्रिया कहा।
ड्रैगन ने तस्वीरों पर लगाई रोक
ऐसी सर्द रात में शॉल ओढ़ाने की गर्मी इतनी बढ़ी कि वह नजारा मीडिया के लिए सुर्खियां बन गया। उस पल की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद होकर रह गईं। इंटरनेट पर सीसीटीवी फुटेज की वीडियो देखने वालों की बाढ़ सी आ गई।
यह स्थिति तब और बिगड़ गई, जब मीडिया में इसे लेकर मजाक उड़ाए जाने लगे। स्थानीय मीडिया में कहा गया कि तलाकशुदा पुतिन का यह है असली चेहरा। एक ब्लॉगर ने लिखा-फर्स्ट लेडी के साथ फ्लर्ट। जबकि चीनी महिलाओं में पुतिन की छवि माचो मैन की है।
अब चीन तो ठहरा रूढ़िवादी, उसे भला यह सब कैसे बर्दाश्त होता। उसकी एजेंसियां फौरन हरकत में आ गईं और उन्होंने चीनी इंटरनेट की साइटों से ये वीडियो हटा दिए और उन्हें सेंसर कर दिया।
पुतिन हैं माचो मैन
जर्मन और रूसी बोलने वाले राष्ट्रपति पुतिन के नाम पहले भी कई महिलाओं से जुडे़ रहे हैं। पुतिन जितना अपने शरीर को फिट रखने पर ध्यान देते हैं, उतना ही वह महिलाओं के साथ बेहद सलीके से पेश आते हैं।
वह कराटे में ब्लैकबेल्ट प्राप्त हैं। उन्हें आलीशान आवास में रहना और शानो-शौकत की जिंदगी बेहद पसंद है। उन्हें ताकतवर लोग ही नहीं, बल्कि शेर भी पसंद हैं। पुतिन इस साल की फोर्ब्स की ताकतवर पुरुषों की सूची में शीर्ष पर हैं।
पेंग हैं खूबसूरत लोक गायिका
जबकि चीन की फर्स्ट लेडी पेंग अपने देश की खूबसूरत लोक गायिका और कलाकार हैं। उनकी समकालीन गायिकी इतनी मशहूर है कि लोकप्रियता के मामले में उनकी अपने पति से ज्यादा साख है।
वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। यही उनका फैशन उनके देश की महिलाओं को प्रेरित करता रहा है। इस साल की फोर्ब्स की ताकतवर महिलाओं की सूची में भी वह जगह बना चुकी हैं।