ऐसा यात्री, जो कर देता चीन का विमान स्वाहा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक घरेलू उड़ान में एक यात्री ने आग लगाने की कोशिश की है। विमान जब उतरने की तैयारी कर रहा था तब एक व्यक्ति ने सिगरेट लाइटर से आग लगाने की कोशिश की, लेकिन अन्य यात्रियों और चालक दल के सदस्य ने उसे काबू में कर लिया।
ये घटना ताइझाऊ से दक्षिणी शहर ग्वांगझाऊ जा रही उड़ान में हुई। विमान सुरक्षित उतार लिया गया। सरकारी टीवी चैनल सीसीटीवी के मुताबिक इस हादसे में दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।
वजह का नहीं चला पता
चीन में विमानों में सिगरेट लाइटर और ज्वलनशील पदार्थ ले जाना प्रतिबंधित है।
घटना से पता चलता है कि ताईझाऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षा में चूक हुई होगी।
पुलिस का कहना है कि अभी उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि इस व्यक्ति ने आग लगाने की कोशिश क्यों की थी।