{"_id":"59c386ad4f1c1b26688b5c6f","slug":"on-social-media-china-bans-use-of-anti-islam-words","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में सोशल मीडिया पर इस्लाम विरोधी शब्दों के प्रयोग पर लगी रोक ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन में सोशल मीडिया पर इस्लाम विरोधी शब्दों के प्रयोग पर लगी रोक
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Thu, 21 Sep 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में सोशल मीडिया पर एंटी इस्लाम शब्दों के प्रयोग पर रोक लगा दी गयी है। चीन में सोशल मीडिया पर मुस्लिमों को अपशब्द कहने के लिए इस्लामोफोबिक शब्द का प्रयोग किया जाता है। आधिकारिक मीडिया ने गुरुवार को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
पढ़ें: ट्रंप के बयान पर भड़का चीन, कहा- अमेरिका संप्रभुता के लिए बड़ा खतरा
विज्ञापन
चीन में 2.1 करोड़ मुस्लिम रहते हैं। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक मुस्लिमों को इंटरनेट पर अपशब्द कहने के लिए चीन के सोशल मीडिया यूजर्स इस्लामोफोबिक शब्द का प्रयोग करते हैं। चीन में 70 करोड़ लोग इंटरनेट का प्रयोग करते हैं। ट्विटर, फेसबुक और गूगल जैसे इंटरनेशनल ब्रांडस को फायरवाल्स ने ब्लॉक कर रखा है।
विज्ञापन
पढ़ें: अमेरिकी छात्रों से बातचीत में बोले राहुल- कैसे दुनिया को बदल सकते हैं भारत और चीन
एक रिपोर्ट के मुताबिक हालिया सालों में चीन में इंटरनेट पर मुस्लिमों का असंतोष और आशंकाएं बढ़ रही हैं। चीन के अल्पसंख्यकों, विशेष तौर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ भेदभाव की घटनाएं सामने आयी हैं।