{"_id":"5a139c5c4f1c1b69678bcea9","slug":"on-president-kovind-arunachal-visit-china-says-they-firmly-opposes-the-indian-leader-activity","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति कोविंद के अरुणाचल दौरे से बौखलाया चीन बोला- ये कदम दोनों देशों के रिश्तों के खिलाफ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
राष्ट्रपति कोविंद के अरुणाचल दौरे से बौखलाया चीन बोला- ये कदम दोनों देशों के रिश्तों के खिलाफ
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Tue, 21 Nov 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश को लेकर हमेशा बौखलाए मूड में रहने वाले चीन ने इस पर एक बार फिर नाराजगी जताई है। अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अरुणाचल यात्रा पर सवाल उठाए हैं और कहा कि भारत दोनों देशों के हित्तों में ध्यान रखकर ही कदम उठाए।
विज्ञापन
चीन के विदेश प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि भारत और चीन इस मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं और वे उम्मीद करते हैं कि भारत की ओर से सही कदम उठाए जाएंगे।
चीन की ओर से कहा गया कि वे कोविंद के दौरे का आधिकारिक तौर पर विरोध करते हैं। लू ने कहा कि भारत और चीन के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और अगर ऐसी गतिविधियां सामने आई तो विवाद और बढ़ेंगे। लू ने कहा कि वे द्विपक्षीय वार्ताओं की उम्मीद कर रहे हैं
विज्ञापन
इससे पहले चीन ने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के पहले अरुणाचल दौरे पर ऐतराज जताया था। यही नहीं उसने इलाके को ‘विवादित क्षेत्र’ करार देते हुए भारतीय रक्षा मंत्री के दौरे को क्षेत्रीय शांति के लिहाज से उचित नहीं बताया है।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण के दौरे से भी चीन था बौखलाया
निर्मला सीतारमण
- फोटो : self
बता दें कि रक्षामंत्री सीतारमण ने रविवार को चीनी सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के सुदूर अंजॉ जिले में सेना की अग्रिम चौकियों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने चीनी सीमा पर भारत की रक्षा तैयारियों का भी जायजा लिया था।
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हू-चुनिंग ने कहा कि भारतीय रक्षा मंत्री के अरुणाचल प्रदेश दौरे पर ‘आपको’ चीन की स्थिति के बारे में बिल्कुल स्पष्ट रहना होगा। चीन-भारत सीमा के पूर्वी खंड पर विवाद है। इसलिए ‘विवादित क्षेत्र’ में भारतीय रक्षा मंत्री का यह दौरा संबंधित क्षेत्र की शांति के अनुकूल नहीं है।
बता दें कि चीन अरुणाचल को दक्षिण तिब्बत क्षेत्र का हिस्सा मानता है और वह पहले भी इस विवादित हिस्से पर भारतीय नेताओं की यात्रा का विरोध कर चुका है।