{"_id":"5ad09d5f4f1c1bd5638b45ad","slug":"nsa-ajit-doval-holds-talks-with-china-top-cpc-top-official","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन के रिश्तों को पटरी पर लाने के लिए मिले डोभाल-यांग, डोकलाम विवाद के बाद दूसरी मुलाकात","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
भारत-चीन के रिश्तों को पटरी पर लाने के लिए मिले डोभाल-यांग, डोकलाम विवाद के बाद दूसरी मुलाकात
एजेंसी, बीजिंग
Updated Fri, 13 Apr 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने शुक्रवार को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के शीर्ष अधिकारी यांग जायची से शंघाई में मुलाकात की। डोकलाम विवाद के बाद डोभाल और चीन के विदेश मामलों के आयोग के निदेशक जायची की यह दूसरी मुलाकात है।
मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों को जल्द पटरी पर लाने के मुद्दे पर चर्चा हुई। हालांकि, भारतीय दूतावास ने चर्चा की ज्यादा जानकारी नहीं दी। यांग ने दिसंबर में दोनों देशों के बीच सीमा मुद्दे को लेकर दिल्ली में हुई 20वीं बैठक में शिरकत की थी।
बैठक में ज्यादा से बातचीत के जरिये दोनों देशों के संबंधों को पटरी पर लाने का फैसला किया गया था। इसके बाद से दोनों देश चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा, परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की सदस्यता और जैश-ए-मुहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र की ओर से आतंकी घोषित करने में चीन के अड़ंगे जैसे मुद्दों पर मतभेदों को खत्म करने की कवायद में जुटे हैं।
विज्ञापन
जून में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा के मद्देनजर दोनों देश उच्चस्तरीय बैठकों की तैयारी में जुटे हैं।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण 24 अप्रैल को बीजिंग दौरे पर जा रही हैं। इस दौरान दोनों संगठन की बैठकों के साथ ही सदस्य देशों के अपने समकक्षों से मुलाकात करेंगी। आठ सदस्यीय एससीओ में भारत और पाकिस्तान के अलावा चीन, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, रूस, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान हैं।