{"_id":"5b28893f4f1c1b13358b7796","slug":"north-korean-leader-kim-jong-un-visiting-china-on-tuesday-meets-with-xi-jinping","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप से मुलाकात के बाद आज शी जिनपिंग से मिलेंगे किम जोंग उन, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे चीन ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
ट्रंप से मुलाकात के बाद आज शी जिनपिंग से मिलेंगे किम जोंग उन, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे चीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
शी जिनपिंग, किम जोंग-उन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 जून को सिंगापुर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई ऐतिहासिक मुलाकात के बाद उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन आज दो दिवसीय यात्रा पर चीन पहुंचे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अपनी इस यात्रा के दौरान किम जोंग उन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात कर कई अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के साथ कुछ अहम समझौते भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
North Korean leader Kim Jong Un visiting China on Tuesday & Wednesday, reports AFP quoting Yonhap. pic.twitter.com/O3Es6uS1fN
— ANI (@ANI) June 19, 2018विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 2011 में सत्ता संभालने के बाद कोरियाई नेता किम जोंग तीसरी बार चीन यात्रा पर पहुंचे हैं। बता दें कि उनके तीनों दौरे पिछले चार महीनों में हुए हैं। माना जा रहा है कि जिनपिंग से मुलाकात कर किम अमेरिकी राष्ट्रपति से सिंगापुर में हुई चर्चा के बारे में जानकारी देंगे। उनके दौरे की जानकारी चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ दी है।
विज्ञापन
बता दें कि उत्तर कोरियाई के पहला चीन दौरा मार्च में किया था। इसके बाद उनका दूसरा दौरा मई की शुरुआत में हुआ था। उनका यह दौरा काफी गोपनीय रखा गया था। उनके दौरे की जानकारी बीजिंग से रवाना होने के बाद सार्वजनिक की गई थी।
इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेई इन को टेलीफोन वार्ता के जरिए सिंगापुर ऐतिहासिक शिखर वार्ता के नतीजों के बार में बताया था। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने एक साझा बयान पर हस्ताक्षर किए थे, इसके तहत ट्रंप से सुरक्षा गारंटी के एवज में किम ने कोरियाई प्रायद्वीप के संपूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण का वादा किया था।