फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   north korea leader kim jong reached china

7 साल बाद उत्तर कोरिया से बाहर निकला तानाशाह किम जोंग, चीन पहुंचकर दुनिया में मचाई खलबली

Tue, 27 Mar 2018 12:05 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
north korea leader kim jong reached china

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग एक बार फिर चर्चा में हैं। जापानी मीडिया के मुताबिक किम जोंग स्पेशल ट्रेन से चीन पहुंच गए हैं। सूत्रों के मुताबिक एक ट्रेन उत्तर कोरिया के वरिष्ठ अधिकारी को लेकर बीजिंग पहुंची है लेकिन ब्लूमबर्ग मीडिया ने दावा किया है कि उस ट्रेन में किम जोंग थे। 

विज्ञापन


किम के बारे में कहा जाता है कि जब से उन्होंने उत्तर कोरिया का शासन संभाला है तब से वह अपने देश से बाहर नहीं निकले हैं। लेकिन अगर जापानी मीडिया के दावे सही हैं तो यह वाकई में चौंकाने वाली बात है। 
विज्ञापन


किम जोंग ने 7 साल पहले उत्तर कोरिया के शासन की बागडोर अपने हाथों में ली थी। हालांकि कहा जाता है कि चीन उत्तर कोरिया का एक मात्र मित्र देश है। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि किम चीन में कितने दिन रुकेंगे और किससे मुलाकात करेंगे।  लेकिन इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका के साथ उत्तर कोरिया के गतिरोध के बीच किम की चीन यात्रा में परमाणु समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच जुबानी जंग लगातार चलती रहती है। ट्रंप और किम जोंग एक-दूसरे को लगातार खत्म करने की धमकी देते रहे हैं। अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं जिससे इस देश की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ा है। 


हालांकि अभी तक अमेरिका की तरफ से किम की चीन यात्रा पर कोई बयान नहीं आया है। लेकिन किम जोंग की चीन यात्रा इसलिए भी अहम हो गई है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसी महीने किम से मिलने के लिए राजी हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed