{"_id":"59e57f0c4f1c1b98678b610b","slug":"must-pass-litmus-test-of-patriotism-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में करना है बिजनेस तो पूरी करनी होगी 'देशभक्ति' से जुड़ी ये शर्त","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन में करना है बिजनेस तो पूरी करनी होगी 'देशभक्ति' से जुड़ी ये शर्त
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Tue, 17 Oct 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
xi jinping
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस बुधवार से कड़े नियम बना सकती है जिसका मकसद व्यापारियों और पत्रकारों समेत समाज के कई वर्गों को देशभक्ति के प्रदर्शन के लिए मजबूर करना होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि चीन में देशभक्ति को मापने का लिटमस टेस्ट होगा।
विज्ञापन
पढ़ें: जानिए चीन में क्यों है बोलने पर पाबंदी, क्या हैं नियम
विज्ञापन
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक सरकार यह जानना चाहती है कि कौन देशभक्त है और कौन नहीं?पार्टी की सेंट्रल कमेटी और सरकार की राज्य परिषद ने हालही में व्यापारियों के लिए कुछ गाइडलाइन जारी कर कहा था कि वो देशभक्ति के साथ ही अपना काम करें।
विज्ञापन
पढ़ें: शी जिनपिंग बन सकते हैं कम्युनिस्ट पार्टी के मेंटर
विश्लेषकों का मानना है कि सत्ता में दोबारा आने वाली पार्टी सरकार की इकोनॉमिक रिफॉर्म पॉलिसी को भी व्यवस्थित करेगी। इस बात की भी संभावना है कि सरकार गैर-सरकारी बिजनेस को बढ़ावा देगी और सरकारी कंपनियों की भूमिका में कमी लायेगी।