{"_id":"592598a44f1c1ba71653628d","slug":"moodys-cuts-china-s-rating-first-time-since-1989","type":"story","status":"publish","title_hn":" चीन को झटका, 3 दशक में पहली बार मूडीज ने घटाई रेटिंग","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन को झटका, 3 दशक में पहली बार मूडीज ने घटाई रेटिंग
amarujala.com, Presented By: अकरम
Updated Wed, 24 May 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
रेटिंग्स फर्म मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने चीन की दीर्घावधि घरेलू और विदेशी करंसी रेटिंग को घटा दिया है। मूडीज ने विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की आर्थिक मजबूती के आने वाले वर्षों में कमजोर होने के अंदेशे के तहत रेटिंग को एए3 से घटाकर ए1 कर दिया है जबकि आउटलुक को स्टेबल से घटाकर नेगेटिव कर दिया है। वर्ष 1989 के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है।
विज्ञापन
मूडीज ने बयान जारी कर कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था पर कर्ज बढ़ता ही जा रहा है और विकास में कमी आई है। आगामी वर्षों में चीन की आर्थिक मजबूती के कमजोर होने की आशंका के मद्देनजर रेटिंग को घटा दिया गया है।
विज्ञापन
चीन में चल रहे सुधार से कुछ समय बाद अर्थव्यवस्था और आर्थिक सिस्टम में रिफॉर्म संभव है लेकिन इससे अर्थव्यवस्था पर बढ़ते कर्ज को रोका नहीं जा सकता है। ऐसे में सरकार पर बोझ बढ़ेगा। यह रेटिंग ऐसे समय में आई है जब चीन घटते विकास दर तथा बढ़ते कर्ज की समस्या से जूझ रहा है।
विज्ञापन
रेटिंग में डाउनग्रेडिंग का असर देखने को मिला। मूडीज की घोषणा के बाद चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स भी शुरूआती ट्रेड के मुकाबले 1 फीसदी तक गिर गया। वहीं युआन करंसी में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 0.1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली और ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में भी गिरावट दर्ज का गई।