फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Modi takes a gamble with money reform : global times

चीनी मीडिया: नोटबंदी का पीएम मोदी का फैसला 'जुए' जैसा

Sat, 26 Nov 2016 02:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली Updated Sat, 26 Nov 2016 02:49 PM IST
विज्ञापन
Modi takes a gamble with money reform :  global times
- फोटो : Getty images

कालेधन पर लगाम कसने के लिए 8 नवंबर को लिए गए पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्‍स ने नोटबंदी के फैसले को साहसिक बताते हुए लिखा कि अगर चीन में 50 और 100 युआन के नोट बंद कर दिया जाए तो चीन में इसका असर क्या होगा हम सोच नहीं सकते।

विज्ञापन


अखबार ने संपादकीय में प्रधानमंत्री मोदी के निर्णय को एक जुआ बताते हुए लिखा कि भारत में 90 प्रतिशत से ज्यादा लेन-देन नकद में होता है। ऐसे में वहां की 85 फीसदी करेंसी को चलन से बाहर करने से लोगों को रोजमर्रा के जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


अखबार ने संपादकीय में आगे लिखा, 'भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में इस तरह के साहसिक निर्णय लेने के लिए जगह बहुत कम है। मोदी सफल हों या विफल, लेकिन इस तरह का फैसला एक मिसाल कायम करेगा। सुधार लाने में हमेशा दिक्कत होती है और इसके लिए साहस की जरूर होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'नोटबंदी का फैसला बेहतर इरादे से लिया है'

Modi takes a gamble with money reform :  global times

अखबार के मुताबिक, 'प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी का फैसला बेहतर इरादे से लिया है पर कितना सफल रहेगा यह व्‍यवस्‍था की कार्यकुशलता और समाज के सहयोग पर निर्भर करता है। समय के साथ-साथ लोग मोदी सरकार की नोटबंदी प्रक्रिया को कंट्रोल करने की क्षमता से निराश हो रहे हैं।'

अखबार ने चीन के सुधारों का जिक्र करते हुए लिखा कि चीन में पिछले 40 सालों से सुधार हो रहा है। इसमें कई उतार चढ़ाव भी आए, लेकिन काफी हद तक स्थिरता बनी रही। ग्लोबल टाइम्स अखबार के अनुसार सुधारों की सफलता जनता के व्यापक समर्थन से ही संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed