फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Man stood up after paying millions for 'sexual services' with actresses

हॉलीवुड अभिनेत्रियों से संबंध बनाने के लिए 25 करोड़ खर्च कर डाले

Sun, 03 Jul 2016 09:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 03 Jul 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
Man stood up after paying millions for 'sexual services' with actresses
- फोटो : dailymail

चीन के एक कारोबारी ने दावा किया है कि उसने सुपरमॉडल्स और नामी हॉलीवुड अदाकाराओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए एक एस्कॉर्ट एजेंसी को करीब 25 करोड़ रुपए दिए, लेकिन मायूसी हाथ लगी।

विज्ञापन


यू मार्टिन जू नाम के शख्स ने एस्कॉर्ट एजेंसी को वादा खिलाफी के लिए अदालत में घसीटा है। जू के मुताबिक उसने सिडनी की रॉयल कोर्ट एस्कॉर्ट एजेंसी को बड़ी रकम अदा की थी। एजेंसी ने उसे हॉलीवुड अभिनेत्री मेगम फॉक्स, विक्टोरयास सीक्रेट की मॉडल स्वानपोल और इंडिपेंडेंस फिल्म की हीरोइन एंजेलाबेबी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर दिया था। शख्स का दावा है कि एजेंसी कहे मुताबिक कुछ भी नहीं हुआ और उसे उम्मीद लगाए खड़ा रहना पड़ा।
विज्ञापन


डेलीमेल की खबर के मुताबिक अदालत में मुकदमे के कागजातों में जू ने बताया है कि एस्कॉर्ट कंपनी के एजेंट ने उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर की देह का धंधा करने वाली औरतों को उपलब्ध कराने के बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेगन फॉक्स, कैंडिस स्वानपोल और एंजेलाबेबी देह का धंधा करती हैं?

Man stood up after paying millions for 'sexual services' with actresses
जू के मुताबिक एस्कॉर्ट एजेंसी ने उससे कहा था कि अगर वह 3.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 25 करोड़ रुपए अदा करता है तो दुनिया में कहीं भी उसे सुपरमॉडल्स और अभिनेत्रियों से मिला सकती है। जू से औरतों के आने-जाने और ठहरने का भी खर्च मांगा गया था।

जू की मानें तो उसने करोड़ों की रकम अदा भी कर दी लेकिन उसे किसी से नहीं मिलवाया गया।

हालांकि ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि मेगन फॉक्स, कैंडिस स्वानपोल और एंजेलाबेबी देह का धंधा करती हैं।

'यौन सेवाओं के लिए 16 लाख रुपए ज्वाइनिंग फीस अलग से ली'

Man stood up after paying millions for 'sexual services' with actresses
जू ने एस्कॉर्ट कंपनी को दिए पैसे वापस लेने के लिए मुकदमा दर्ज कराया है। जू ने अदालत को यह भी बताया कि उससे ज्वाइनिंग फीस के नाम पर 24 हजार डॉलर यानी करीब 16 लाख रुपए और लिए गए थे।

जू की मानें तो एस्कॉर्ट एजेंसी ने सितंबर 2014 में एजेलाबेबी को उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 

वहीं, अब तक इस मामले में एस्कॉर्ट एजेंसी की तरफ से किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed