फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Malaysia quit Chinese projects to save themselve

कहीं कर्जदार न बना दे चीन इसलिए मलेशिया ने किया पहले ही तौबा

Tue, 21 Aug 2018 04:26 PM IST
भाषा, बीजिंग
भाषा, बीजिंग Updated Tue, 21 Aug 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
Malaysia quit Chinese projects to save themselve

मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने चीन यात्रा के दौरान वहां के अधिकारियों को स्पष्ट किया कि उनकी सरकार अपने यहां चीन की मदद से प्रस्तावित कुल 22 अरब डॉलर की तीन परियोजनाएं रद्द करेगी क्योंकि उनके कर्ज के उतारने का रास्ता अभी नहीं दिखता। 

विज्ञापन


इन परियोजनाओं में मलेशिया के पूर्वी तट को दक्षिणी थाईलैंड और कुआलालंपुर से जोड़ने वाली रेल परियोजना और दो गैस पाइपलाइन परियोजनाएं शामिल हैं। चीन की पांच दिवसीय यात्रा के अंत में मताहिर ने कहा, "मैंने चीनी नेताओं से स्पष्ट किया है क्योंकि हमें ईसीआरपीएल (पूर्वी तट रेल लिंक) नहीं चाहिए।" 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "इसके लिए बहुत ज्यादा धन उधार लेने की जरूरत होगी, उसका बोझ हम नहीं उठा सकते, भुगतान नहीं कर सकते हैं और मलेशिया को इस समय इन परियोजनाओं की जरूरत नहीं है। फिलहाल हमारी समस्या है कैसे वित्तीय घाटे को कम किया जाए।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


मताहिर इन दिनों राष्ट्रीय कर्ज को कम करने का प्रयास कर रहे हैं, जो कि कुछ 250 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। चीन के प्रधानमंत्री ली क्यांग से कल मुलाकात के बाद मताहिर ने कहा कि उन्हें विश्वास है चीन मलेशिया की वित्तीय दिक्कतों को दूर करने में मदद करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed