फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Magnitude-3.4 zero-depth quake detected in North Korea

नॉर्थ कोरिया में आया 3.4 तीव्रता का भूकंप, चीन ने समझा-कहीं परमाणु परीक्षण तो नहीं

Sat, 23 Sep 2017 05:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 23 Sep 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
Magnitude-3.4 zero-depth quake detected in North Korea
नॉर्थ कोरिया एक बार फिर भूकंप के झटकों से दहल गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शनिवार दोपहर को नॉर्थ कोरिया के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता करीब 3.4 आंकी गई। 
विज्ञापन


दूसरी ओर चीन ने आशंका जताई है कि नॉर्थ कोरिया ने फिर से परमाणु परिक्षण किया है। चीन का कहना है कि यह संदिग्‍ध विस्फोट था। चीन प्रशासन ने अपनी एक वेबसाइट पर दिए एक बयान में कहा है कि स्‍थानीय समय के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन




चीन की समाचार एजेंसी ‌शिन्हुआ के मुताबिक नॉर्थ कोरिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए। एजेंसी का ये भी कहना है कि बीते 3 सितंबर को जब नॉर्थ कोरिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे तब असल में वह परमाणु परीक्षण था।

भूकंप के झटके उन्हीं इलाकों में महसूस किए गए जहां बीते 3 सितंबर को नॉर्थ कोरिया ने परमाणु परीक्षण किया था। चीन ने नॉर्थ कोरिया के परमाणु परीक्षण करने की आशंका जताई है। 

नॉर्थ कोरिया की मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक हमग्योंग प्रांत में भूकंप का पता चला है। इस इलाके को नॉर्थ कोरिया के परमाणु परीक्षण स्‍थल पुंगेरी के नाम से जाना जाता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed